Friday, September, 26,2025

पांच प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध

जयपुर: राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक जाम, सड़क हादसों और अव्यवस्थित यातायात को देखते हुए यातायात पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। अब जयपुर के पांच प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा और ई-कार्ट के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। गुरुवार को डीसीपी ट्रैफिक शाहीन सी. ने इसकी अधिसूचना जारी की। यह फैसला ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की 90वीं बैठक में राजस्थान मोटर वाहन नियम 1990 के तहत लिया गया।

बैठक में आरटीओ प्रथम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। इस निर्णय का उद्देश्य राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाना है। प्रशासन के इस फैसले के बाद अब इन मुख्य सड़कों पर केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे ऑटो, कैब, मिनी बस और लो-फ्लोर बसों का संचालन ही हो सकेगा। इस व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी आरटीओ प्रथम को दी गई है। इसके अलावा, उड़नदस्ते गठित किए गए हैं, जो नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा और ई-कार्ट के खिलाफ जुर्माना और जब्ती जैसी कार्रवाई करेंगे।

इन मार्गों पर पहले से ही प्रतिबंध

रामनिवास बाग से जवाहर सर्किल, टोंक रोड, गांधीनगर मोड़ से जेएलएन मार्ग, सीकर रोड, कालवाड़ रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड और पृथ्वीराज रोड जैसे मार्गों पर पहले से ही ई-रिक्शा प्रतिबंधित हैं। अब शहर की अधिकांश मुख्य सड़कों और पुलियाओं पर ई-रिक्शा पूरी तरह बैन कर दिया गया है।

इन मार्गों पर पूरी तरह प्रतिबंधित

  • अजमेर रोडः पुरानी चुंगी नाका से प्रस्तावित हीरापुरा बस टर्मिनल तक।
  • आगरा रोडः घाट की गूणी से 52 फीट हनुमानजी तक।
  • दिल्ली रोडः रामगढ़ मोड़ से आमेर घाटी (दिल्ली रोड) तक।
  • मानसरोवरः मेट्रो स्टेशन से 200 फीट बायपास अजमेर रोड तक।
  • ओवरब्रिज-जंक्शन क्षेत्रः भारत जोड़ो सेतु, अजमेर पुलिया, टोंक रोड पुलिया, गोपालपुरा पुलिया, दुर्गापुरा पुलिया, सांगानेर पुलिया और रिसालदार नगर क्षेत्र।

क्यों लिया गया यह फैसला ?

ई-रिक्शा और ई-कार्ट की धीमी गति, अनियंत्रित संचालन और लेन अनुशासन की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया। ये वाहन अक्सर ट्रैफिक के सामान्य प्रवाह को बाधित करते हैं और विशेष रूप से व्यस्त जंक्शनों पर जाम और भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। इनके कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। प्रशासन का मानना है कि इन वाहनों को प्रतिबंधित करने से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery