Wednesday, April, 29,2026

B-2 बाईपास पर बुलडोजर एक्शन, विरोध में पथराव

जयपुर: राजधानी जयपुर के बी-टू बाईपास स्थित बेशकीमती भूमि मामले में गुरुवार को आवासन मंडल ने कार्रवाई करते हुए करीब 15 बीघा जमीन पर कब्जा ले लिया। यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के बाद शुरू की गई, जिसमें कुल 36 बीघा में से पहले चरण में लगभग 15 बीघा भूमि को खाली कराया गया। इस पूरी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 2200 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मामला बी-टू बाईपास स्थित श्रीराम कॉलोनी-बी से जुड़ा है, जहां कुल भूमि 42 बीघा 10 बिस्वा थी। बी-टू बाईपास सड़क निर्माण के बाद मौके पर लगभग 36 बीघा भूमि शेष बची थी। हाई कोर्ट के निर्णय के बाद आवासन मंडल ने लंबे समय से लंबित इस मामले में कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, आदेश के बावजूद कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठे थे, जिसके बाद प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी और मंडल की टीम दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मौके पर पहुंची।

पथराव से जेसीबी का टूटा शीशा

कार्रवाई के दौरान आक्रोशित कुछ महिलाओं ने जेसीबी मशीन पर पत्थर फेंक दिए, जिससे मशीन का शीशा टूट गया। इसके बावजूद प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई जारी रखते हुए धीरे-धीर अतिक्रमण हटाने का कार्य पूरा किया। जानकारी के अनुसार, प्रभावित पक्ष ने इस कार्रवाई के खिलाफ हाई कोर्ट की खंडपीठ में याचिका दाखिल कर दी है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त
टोंक रोड से सांगानेर की ओर बी-टू बाईपास क्षेत्र में कार्रवाई शुरू करते हुए मंडल की टीम ने एक-एक कर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इस दौरान करीब 36 से अधिक संरचनाएं हटाई गई, जिनमें चारदीवारी, कच्चे-पक्के मकान, टीन शेड और अस्थायी निर्माण शामिल थे। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर जमीन पर आवासन मंडल की संपत्ति के बोर्ड लगाए गए।

तैयारी अधूरी और पुलिस बल की कमी

कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता मौजूद नहीं होने से स्थिति कई बार तनावपूर्ण हो गई। मंडल की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा और कई बार कार्रवाई को रोकना पड़ा। प्रभावित परिवारों ने विरोध करते हुए कहा कि बिना समुचित पुनर्वास व्यवस्था के उन्हें हटाया जा रहा है।

JDA ने नियमन के लिए मांगी थी NOC

वर्ष 2019 में जेडीए ने कॉलोनी के नियमन के लिए आवासन मंडल से एनओसी मांगी थी, लेकिन मंडल ने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था। उस समय मंडल का तर्क था कि मौके पर आधे से भी कम निर्माण है, इसलिए नियमन उचित नहीं होगा। इस प्रकरण में पहले भी सोसाइटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और मामले की जांच एसीबी को सौंपी गई थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery