Monday, June, 01,2026

सवारी बनकर आया युवक ऑटो लेकर हुआ फरार

जयपुर: राजधानी जयपुर में कस्टमर बनकर ऑटो रिक्शा लूटने का मामला सामने आया है। बदमाश ने चाय पीने के बहाने ऑटो रुकवाया और मौका मिलते ही वाहन लेकर फरार हो गया। बाद में फोन पर चालक को धमकाते हुए 5 हजार रुपए देकर ऑटो वापस ले जाने की बात कही। पीड़ित की शिकायत पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जयसिंहपुरा खोर स्थित केशव नगर निवासी रोकी बैरवा (22) ओला-उबर से संबद्ध ऑटो रिक्शा चालक है। 29 मई की रात उसे ऑनलाइन राइड मिली थी। रात्रि करीब 2:50 बजे उसने सवारी को गंतव्य तक छोड़ा।

इसके  बाद यात्री के कहने पर वह उसे जगतपुरा और फिर मालवीय नगर जीटी क्षेत्र तक लेकर गया। सुबह करीब 6 बजे आरोपी ने चाय पीने की बात कहकर ऑटो रुकवाया। उसने चालक से चाय लाने को कहा। रोकी जैसे ही चाय लेने गया, आरोपी ऑटो स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया। चालक ने बुकिंग में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि 5 हजार रुपए दे दो और अपनी गाड़ी वापस ले जाओ। इसके बाद पीड़ित ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery