Thursday, January, 29,2026

हिट-एंड-रन मामले में 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी अरेस्ट

जयपुर: पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने रविवार को 25 हजार रुपए के इनामी मुख्य आरोपी और ऑडी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह हादसा पत्रकार कॉलोनी में 9 जनवरी की रात खरवास सर्किल के पास हुआ था। इसमें तेज रफ्तार ऑडी कार ने कई ठेलों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 15-16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के तुरंत बाद मुख्य आरोपी दिनेश रणवा अपने साथियों मुकेश रणवा और पप्पू के साथ फरार हो गया था। दिनेश गोनेर चला गया और वहां से पैदल ही रिंग रोडा की तरफ भाग गया। पुलिस के पीछे होने की आशंका के चलते यह जंगलों और सड़क किनारे की झाड़ियों में छिपता रहा। करीब 7-8 घंटे पैदल चलने के बाद थकान और चोटों के कारण का गिर पड़ा। आसपास मवेशी चराने वाले लोगों से खाना मांगकर खाया और रात उन्हीं के पास बिताई। इसके बाद वह लिफ्ट लेकर करनाल होते हुए हरिद्वार चला गया। वहां एक रात रुकने के बाद चापसी में सोनीपत से ट्रक में लिफ्ट ली।

रुपए खत्म और बैंक खाते फ्रीज होने के कारण दिनेश मजबूरन जयपुर लौट आया और रिंग रोड क्षेत्र में घूमता रहा। वह होटल-ढाबों पर भटकता रहा। रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम रिंग रोड पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन पेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। भागते समय उसके पैरों में चोट भी आई। पुलिस ने इस मामले में कांस्टेबल मुकेश रणवा, पप्पू, नितिन, अशोक, सुमित, भागचंद और शिवराज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी घटना के बाद फरार दिनेश को शरण देने, पैसे और वाहन उपलब्ध कराने में शामिल थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery