Thursday, June, 26,2025

जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों की टाइमिंग बिगड़ी... यात्रियों में नाराजगी

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को यात्रियों को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा। कई उड़ानें अपने तय समय से काफी देरी से रवाना हुई। इनमें तीन अंतरराष्ट्रीय और एक घरेलू फ्लाइट शामिल हैं। देरी की वजह जहां तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं, वहीं कुछ उड़ानों पर अंतरराष्ट्रीय हालात का भी असर पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक ईरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव और उसके कारण कुछ देशों का एयरस्पेस बंद होना भी कुछ फ्लाइट्स में देरी का एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। इससे साफ है कि जयपुर जैसे शहरों की हवाई सेवाएं भी अब वैश्विक घटनाओं से अछूती नहीं रहीं।

एयर अरेबिया की फ्लाइट G9-436 तड़के 4:45 पर शारजाह के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी कारणों से करीब 7 घंटे देरी से सुबह 11:40 बजे रवाना हो पाई। स्पाइसजेट की दो उड़ानों SG-58 (दुबई से जयपुर) और SG-57 (जयपुर से दुबई) ने भी अपने समय से काफी देरी से उड़ान भरी। वहीं, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2566 को सुबह 6:30 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन पायलट के समय पर न पहुंचने की वजह से यह करीब 3 घंटे देरी से रवाना हुई। फ्लाइटों के देरी से उड़ान भरने के कारण यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। कई यात्री बिना किसी स्पष्ट सूचना के घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। कुछ ने कहा कि उन्हें न तो समय से देरी की जानकारी दी गई और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery