Monday, March, 16,2026

हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट भी सुरक्षित नहीं, महिला को कुत्ते ने काटा

जयपुर: राजधानी जयपुर की चमक दमक वाली सड़कों और हाई टेक एयरपोर्ट जैसी जगहों पर आवारा कुत्तों का आतंक हद पार कर रहा है। रविवार दोपहर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के अराइवल एरिया में दिल्ली से आई एक महिला यात्री पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के पैर पर गहरे घाव कर दिए, जिससे खून बहने लगा। चीख-पुकार मचने पर एयरपोर्ट स्टाफ ने तत्काल महिला को संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यह घटना महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सरकारी वादों की खोखली व्यवस्था का पर्दाफाश है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों, नगर निगम के 'श्वान मुक्त' अभियान और आंकड़ों की बौछार के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात बदतर हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जनवरी 2026 में जयपुर नगर निगम और स्वायत्त शासन विभाग ने शहर के सार्वजनिक स्थलों को आवारा श्वानों से मुक्त करने का अभियान शुरू करने का दावा किया था। नोटिस जारी कर अस्पतालों, स्कूलों, रेलवे और बस स्टेशनों, खेल स्टेडियमों तथा एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थानों पर बाउंड्री वॉल बनाने, 24 घंटे गार्ड तैनात करने और मख्त निगरानी के निर्देश दिए गए थे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का हवाला देते हुए महीने के अंत तक 'पूर्ण अनुपालन' का दावा किया गया, लेकिन फरवरी की इस घटना ने उन दावों की पोल खोल दी। नोटिस तो जारी हुए, पर क्रित्यान्वयन शून्य नजर आया।

सुप्रीम कोर्ट की लताड़ः चमकदार आंकड़े बनाम कड़वी हकीकत

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर 13 जनवरी 2026 को 'सिटी हाउडेड बाय स्ट्रेज, किइस पे प्राइस' मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त सुनवाई की। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की पीठ ने राजस्थान सरकार सहित सभी राज्यों को फटकार लगाई। अदालत ने निर्देश दिए कि प्रत्येक डोंग बाइट मामले में उचित मुआवजा दिया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने वालों की जवाबदेही तय की जाए और एबीसी रूल्स 2023 का सख्ती से पालन किया जाए। राजस्थान सरकार ने अपनी अनुपालन रिपोर्ट में 11 अगस्त 2025 के बाद 58,210 कुत्तों को पकड़े जाने, 52,230 की नसबंदी, 5,980 का टीकाकरण और 1,830 का कृमिनाशक उपचार किए जाने का दावा किया, लेकिन यदि इतनी व्यापक कार्रवाई हुई है तो एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में कुत्ता घुसकर हमला कैसे कर गया? शपथ-पत्र दाखिल करने और निकायों से पालन रिपोर्ट लेने के बावजूद यदि जयपुर जैसे शहर में हालात नियंत्रण में नहीं हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

कागजों में गाइड लाइन और हकीकत अलग

स्वायत्त शासन विभाग की 14 नवंबर 2025 की गाइड लाइन में स्पष्ट कहा गया था कि जनवरी 2026 तक सभी सार्वजनिक स्थल 'श्वान मुक्त' किए जाएंगे। नसबंदी के बाद कुत्तों को उसी स्थान पर न छोड़कर नियंत्रित फीडिंग जोन बनाने की बात भी कही गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। एयरपोर्ट से लेकर सरकारी अस्पतालों, हॉस्टलों, सार्वजनिक पाकों और परिसरों तक कुत्तों की मौजूदगी आम बात है। नगर निगम की टीमें कार्रवाई के आंकडे पेश करने में व्यस्त है, जबकि पकड़े गए कुत्ते, नसबंदी, टीकाकरण के आंकड़ों की सत्यत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery