Thursday, January, 29,2026

टेकऑफ से पहले एयर इंडिया फ्लाइट में फ्यूल लीक

जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयर इंडिया की फ्लाइट A1-622 शाम 7:55 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन फ्यूल लीक होने के कारण पायलट ने टेकऑफ से पहले ही विमान को रोक दिया।

फ्लाइट रनवे की ओर बढ़ रही थी, तभी विमान के तकनीकी सिस्टम से खराबी का अलर्ट मिला। इसके बाद पायलट और ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए विमान को आगे बढ़ने से रोक दिया। तकनीकी अलर्ट मिलते ही विमान का टेकऑफ
AIR INDIA रोक दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में वापस भेजा गया। इस अचानक हुई घटना से कुछ समय के लिए यात्रियों में घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

अक्टूबर में भी हो चुकी है घटना

इससे पहले 23 अक्टूबर को भी इसी तरह की एक गंभीर घटना सामने आई थी। उस समय इंडिगो की एक फ्लाइट में फ्यूल लीक हुआ था, जबकि विमान करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। पायलट द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किए जाने के बाद विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। लैंडिंग के बाद सभी 166 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इस ताजा घटना के बाद विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि विमानों की नियमित जांच और रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। जयपुर एयरपोर्ट पर हुई यह घटना यात्रियों और एयरलाइंस दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी मानी जा रही है कि सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

फ्यूल लीक के कारणों की जांच शुरू

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान के इंजन से फ्यूल लीक हो रहा था। एयर इंडिया और जयपुर एयरपोर्ट की तकनीकी टीम ने तुरंत मामले की गहन जांच शुरू की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फ्यूल लीक किन कारणों से हुआ। करीब 3 घंटे 40 मिनट बाद एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की। इसके बाद सभी यात्रियों को रात 11:35 बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया। इस दौरान तकनीकी टीम विमान की विस्तृत जांच में जुटी रही और सुरक्षा के सभी पहलुओं की पड़ताल की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery