Wednesday, April, 29,2026

AI से स्मार्ट हुआ एयरपोर्ट, अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने टर्मिनल-2 के लैंडसाइड और कार पार्किंग क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रैफिक कंजेशन अलर्ट सिस्टम लागू कर दिया है। यह एडवांस्ड AI तकनीक अब एयरपोर्ट पर वाहनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग करेगी और ट्रैफिक फ्लो को स्मार्ट बनाएगी। यह सिस्टम वीडियो एनालिटिक्स के माध्यम से लैंडसाइड और पार्किंग क्षेत्र में गाड़ियों की संख्या और उनकी आवाजाही की लगातार निगरानी करता है। AI गाड़ियों के घनत्व का आकलन कर पीक आवर्स में ट्रैफिक दबाव की पहले से पहचान करता है और तुरंत अलर्ट जारी करता है। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सकेगा और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती कर भीड़ को तुरंत कम किया जा सकेगा।

इस नई व्यवस्था से यात्रियों के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर प्रतीक्षा समय काफी कम होगा। पार्किंग क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी, जिससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ेगी और यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि हम लगातार उन्नत तकनीक के माध्यम से यात्रियों की सुविधा बढ़ाने का प्रयास करते हैं। AI ट्रैफिक कंजेशन अलर्ट सिस्टम रियल-टाइम मॉनिटरिंग और स्मार्ट अलर्ट के जरिए ट्रैफिक प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाएगा, जिससे यात्रियों को सहज और बिना रुकावट का अनुभव मिलेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery