Thursday, April, 30,2026

एआई से फर्जी न्यूज वीडियो बनाने वाला गिरोह बेनकाब

जयपुर: सोशल मीडिया पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के लोगो, एंकर की आवाज और स्टूडियो बैकग्राउंड का दुरुपयोग कर तैयार किए गए फर्जी एआई जनित वीडियो के मामले में जयपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशन में मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की गई। तीन दिन के भीतर पूरे नेटवर्क का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया गया। मामले की मॉनिटरिंग खुद कमिश्नर स्तर से की जा रही थी, जबकि एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) अजय सिंह ने ऑपरेशन की कमान संभाली। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का उपयोग कर विभिन्न न्यूज क्लिप्स को एडिट किया। एंकर की आवाज बदलकर वीडियो तैयार किए गए और उन्हें सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, ताकि लोगों को भ्रमित किया जा सके। गिरफ्तार आरोपियों में बिलाल खान (27) एशबाग भोपाल, इनाम अहमद (29) और निखिल प्रजापत (22) जहांगीराबाद भोपाल तथा अमृता धुमाल (37) मोहाली, पंजाब की निवासी हैं।

पूर्व सीएम के नाम से फर्जी पत्र भी वायरल

आरोपियों ने चैनल की साख को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी पत्र भी प्रसारित किया, जिसे कई लोगों ने सच मानकर साझा कर दिया।

मोहाली-भोपाल से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने पंजाब के मोहाली से अमृता धुमाल और MP के भोपाल से बिलाल खान, इनाम अहमद व निखिल प्रजापत को अरेस्ट किया। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों से मिलकर इस गतिविधि को अंजाम दे रहे थे। इस संबंध में ज्योति नगर थाने में फर्स्ट इंडिया न्यूज के क्राइम रिपोर्टर सत्यनारायण शर्मा ने FIR दर्ज कराई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery