Monday, April, 27,2026

रोहित गोदारा गैंग से जुड़े दो बदमाश अरेस्ट

जयपुर: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को कार्रवाई करते हुए करधनी इलाके से दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस से बचने के लिए जयपुर में छिपकर रह रहे थे।

गिरफ्तार हार्डकोर बदमाश कृष्ण सिंह (31), निवासी ठठवाता, थाना रतनगढ़ (चूरू) और लक्ष्मण सिंह (34), वार्ड नंबर 3, नावां सिटी (कुचामन) के रहने वाले हैं। कृष्ण सिंह कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के सीधे संपर्क में था और उनके इशारे पर कारोबारियों को धमकाने का काम करता था। आरोपी पूर्व में परबतसर में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।
जेल से रिहा होने के बाद वह गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के लिए रंगदारी वसूली के उद्देश्य से सुजानगढ़ में जेडीजे ज्वेलर्स शोरूम पर फायरिंग की घटना में शामिल हुआ था। इस संबंध में वर्ष 2023 में प्रकरण दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरा आरोपी लक्ष्मण सिंह भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चैन स्नैचिंग और अन्य गंभीर अपराधों सहित कुल 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पुलिस थाना वैशाली नगर, मकराना और नावां सिटी के मामलों में न्यायालय से फरार चल रहा था।

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन और डीवाईएसपी रविंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि सुजानगढ़ फायरिंग कांड का आरोपी कृष्ण सिंह जयपुर में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने करधनी क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी और कृष्ण सिंह को घात लगाकर पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद लक्ष्मण सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया।

3 सालों से ठिकाने बदलकर काट रहे थे फरारी

जांच में सामने आया कि कृष्ण सिंह चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में स्थित जेडीजे ज्वेलर्स शोरूम पर हुई फायरिंग की घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। वह पिछले तीन वर्षों से ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी जयपुर के करधनी इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। पड़ोसियों को शक न हो, इसके लिए वे सामान्य जीवन का दिखावा करते हुए टैक्सी चलाने का काम करते थे। फिलहाल एजीटीएफ की टीम दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि फरारी के दौरान वे किन-किन स्थानों पर रहे, किससे संपर्क में थे और उन्हें किसने सहयोग दिया। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery