Wednesday, October, 28,2026

आगरा रोड पर फर्नीचर गोदाम में लगी आग

जयपुर: घाट की गुणी टनल से निकलते ही आगरा रोड को गोनेर रोड से जोड़ने वाली सड़क पर मंगलवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की घटना गुलाब विहार कॉलोनी के बाहर राजेश मोटर्स के पास स्थित गोदाम में हुई। गोदाम में लकड़ी का फर्नीचर और कबाड़ भरा हुआ था। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग की लपटें काफी ऊंची होने और गोदाम में ज्वलनशील सामान होने के कारण एक दमकल से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त दमकलें बुलाई गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए देर रात तक जुटे रहे। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery