Saturday, September, 27,2025

चना दाल के साथ मिलाया जा रहा था बाजरा और चावल की किनकी 16 हजार KG मिलावटी बेसन किया जब्त

जयपुर: 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच. गुईटे के निर्देशन में की गई कार्रवाई में सोमवार को 16 हजार किलो मिलावटी बेसन जब्त किया गया।

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया, बस्सी स्थित प्लॉट नंबर G-1, 68-A पर संचालित हेल्दी फूड्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया और वहां से मिलावटी बेसन जब्त किया। जांच में सामने आया कि मिलावटी बेसन को चने की दाल के साथ चावल की किनकी और बाजरा मिलाकर तैयार किया जा रहा था। इस मिलावटी उत्पाद को 'छोटी लाल लकड़ा ब्रांड मोतिया बेसन' के नाम से बाजार में बेचा जा रहा था। यह मिलावटी बेसन प्रदेश के कई इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था और त्योहारी सीजन में इसकी आपूर्ति बढ़ाने की योजना थी। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से 16 हजार किलो से अधिक मिलावटी बेसन जब्त किया गया। इसमें 30 किलो की पैकिंग वाली 538 तैयार बेसन की बोरियां शामिल थीं। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद थारवान, सुशील चोटवानी और राजेश नागर मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery