Sunday, March, 01,2026

3.80 लाख की घूस लेते ACB के हत्थे चढ़ा भू-अभिलेख इंस्पेक्टर

जयपुर: एसीबी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अभिलेख विभाग के इंस्पेक्टर अनिल कुमार को 3.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी इससे पहले 20 हजार रुपए एडवांस के रूप में ले चुका था। एसीबी अब इस प्रकरण में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसीबी के डीआईजी आनंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने गत वर्ष 15 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सिंवार पटवार हलका क्षेत्र में उसकी पुश्तैनी जमीन पर पड़ोसी ने बिना तकासमा कराए अवैध रूप से कॉलोनी काट दी। इस पर पीड़ित ने स्टे ले लिया और विधिवत तकासमा कराने के लिए आवेदन किया।

18 अक्टूबर को 20 हजार रुपए एडवांस ले लिए। इसके बाद कुछ शिकायत के अनुसार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने तकासमा प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पहले एक लाख रुपए की मांग की और समय तक प्रक्रिया चलती रही, लेकिन हाल ही में आरोपी ने मांग बढ़ा दी। उसने कहा कि फाइल अब एसडीएम जयपुर-प्रथम के पास पहुंच चुकी है और एक लाख रुपए उसके लिए तथा चार लाख रुपए एसडीएम के नाम से देने होंगे। पीड़ित द्वारा रकम कम करने का अनुरोध करने पर आरोपी एक लाख रुपए कम करने को तैयार हुआ और कुल चार लाख रुपए में सौदा तय हुआ। शुक्रवार को भुगतान का दिन निर्धारित किया गया।

दरअसल, विवादित जमीन का तकासमा एसडीएम कोर्ट में दावा दायर करने के बाद न्यायालय के आदेश से किया जाता है, जिसका क्रियान्वयन तहसीलदार के निर्देशन में गिरदावर करता है।

होटल की पार्किंग में दबोचा

एडिशनल एसपी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसीबी टीम ने शुक्रवार सुबह से जाल बिछा दिया। आरोपी ने पीड़ित को दोपहर करीब 12 बजे गणगौर होटल बुलाया। पीड़ित राशि लेकर पहुंचा। आरोपी नीचे पार्किंग में आया और अपनी कार में बैठकर जैसे ही 3 लाख 80 हजार रुपए लिए, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील के कलवा गांव का निवासी है। वर्तमान में वह जयपुर के राजेंद्र नगर में रह रहा था। एसीबी ने उसके कार्यालय, घर और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीएम का नाम लेकर वसूली का आरोप

पूछताछ के दौरान आरोपी पीड़ित से बातचीत में तीन लाख रुपए एसडीएम के नाम से मांग रहा था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद उसने बयान बदलते हुए कहा कि अधिक रकम वसूलने के लिए उसने एसडीएम का नाम लिया था। एसीबी इस संबंध में जांच कर रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery