Wednesday, April, 09,2025

संविधान निर्माण के 75 साल पूर्ण होने पर बोले राज्यपाल समाज से भेदभाव के राग को समाप्त कर समानता की भावना विकसित करें

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि हमारी संस्कृति परस्पर सद्भाव और समता से जुड़ी है, जहां कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने भारतीय संविधान को देश की परंपराओं से प्रेरित बताया और उसमें निहित लोकतंत्र की शक्ति पर प्रकाश डाला। संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को याद कर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने, समाज से भेदभाव समाप्त कर समानता समारोह को संबोधित करते राज्यपाल हरिभाऊ बागडे। को भावना विकसित करने और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। साथ ही वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया। वे रविवार को संविधान निर्माण के 75 साल पूर्ण होने के अवसर पर इंदिरा गांधी पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में कोरो इंडिया की ओर से आयोजित समता महोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ बागडे ने संविधान की प्रति के आगे दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान हरिभाऊ बागड़े ने समता फेलोज के सराहनीय कार्यों की प्रस्तुतियां और प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। कोरो इंडिया की संस्थापक डॉ. सुजाता खांडेकर ने कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसा समाज बनाना बताया, जहां हर व्यक्ति समानता, गरिमा और सम्मान के साथ जी सकें।

संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श

समारोह में चार सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पहले सत्र में शासन और मीडिया की भूमिका पर लोकतंत्र के चार स्तंभों न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया की अहमियत पर वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारहठ और अनुया कुवर ने विचार साझा किए। साथ ही हम भारत के लोग पुस्तक का विमोचन भी किया। दूसरे सत्र में पुष्मा माई, सतीश कुमार और सचिन सरवटे ने जाति, लिंग, दिव्यांगता और सामाजिक दृष्टिकोण से वंचित वर्गों के संघर्ष पर बात की, जिसमें भेदभाव मिटाने और समावेशन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

तीसरे सत्र में पारस बजारा ने आदिवासी और घुमंतू समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा पर बल दिया। चौथे सत्र में (राजस्थान समग्र सेवा संघ) सवाई सिंह और वरिष्ठ लेखक जयप्रकाश वाल्मीकि ने बंधुत्व और सद्भाव की अहमियत पर जोर दिया। कार्यक्रम में संविधान जागरुकता पर केंद्रित चंद्रलाल भील की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सतीश कुमार, श्याम लाल जैदिया, शिवानी मेहता सहित सामाजिक कार्यकर्ता, जमीनी नेतृत्वकर्ता, विद्वान, पत्रकार एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नेत्रदानी परिवारों का किया सम्मान

आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान की ओर से रविवार को एसएस जैन सुबोध पीजी कन्या महाविद्यालय के सभागार में नेत्रदानी परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विशिष्ट अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपक माहेश्वरी थे। समारोह में राज्यपाल ने नेत्रदान करने वाले परिवारों का अभिनंदन और स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि जो नेत्रदान करता है, वह साधु होता है। राज्यपाल बागडे ने इससे पहले आई बैंक सोसायटी के वार्षिक प्रतिवेदन का भी लोकार्पण किया। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने नेत्रदान के साथ देह दान एवं अंगदान करने की अपील की। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. दीपक माहेश्वरी ने नेत्रदान से जुड़ी चिकित्सकीय भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष पूर्व आईएएस बीएल शर्मा, सचिव पूर्व आईएएस ललित कोठारी ने भी अपने विचार रखे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery