Tuesday, November, 25,2025

पिंकसिटी के स्टेच्यू सर्किल पर संस्कृति का संगम... कलाकारों ने बांधा समां

जयपुर:  गुलाबी शहर जयपुर में मंगलवार को 299वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। लोगों ने मौके पर केक काटकर खुशियां मनाई और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। स्टेच्यू सर्किल पर शाम को नगर निगम जयपुर की ओर से आयोजित महोत्सव में शहरवासियों की भीड़ उमड़ी और लोक नृत्यों व संगीत ने शाम को यादगार बना दिया।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जयपुरवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। दीया कुमारी ने कहा कि जयपुर दुनिया का सबसे सुव्यवस्थित शहर है। इसे साफ, सुरक्षित और सुंदर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन शहर की व्यवस्था और सुरक्षा पर लगातार काम कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 'पधारो म्हारे देश' गीत से हुई। इसके बाद घूमर, कालबेलिया और भवई नृत्यों ने सांस्कृतिक रंग में माहौल को और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, बालमुकुंदाचार्य समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जयसिंह द्वितीय के समाधि स्थल पर की पूजा-अर्चना

जयपुर के 299 वें स्थापना दिवस पर हवामहल विधानसभा क्षेत्र स्थित महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय के समाधि स्थल पर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने पूजा-अर्चना की और नगर के संस्थापक को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि जयपुर केवल एक शहर नहीं, बल्कि कला, विज्ञान और संस्कृति का केंद्र है। बच्चों ने चित्रकारी और मॉडल्स से जयपुर की हेरिटेज प्रस्तुत की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery