Friday, September, 26,2025

राष्ट्र उत्थान को समर्पित रहा पाठक का संपूर्ण जीवन: वासुदेव देवनानी

जयपुर: राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की ओर से जयदेव पाठक की जन्म शताब्दी के समापन अवसर पर रविवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के मानविकी सभागार में संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभदीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और सरस्वती वंदना से किया गया। मुख्य वक्ता शिव प्रसाद, अखिल भारतीय मंत्री, विद्या भारती ने कहा कि जयदेव पाठक ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेकर देशभक्ति की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में वे आजीवन शिक्षा और संगठन के क्षेत्र में समर्पित रहे। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पाठक को आदर्श स्वयंसेवक बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन त्याग, मितव्ययता और राष्ट्र उत्थान को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष विमल प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि पाठक के गुणों को अपनाकर शिक्षक समाज की दिशा व दशा बदल सकते हैं। इस अवसर पर संगठन की ओर से आगामी 'मेरा विद्यालय, मेरा स्वाभिमान' कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery