Thursday, June, 26,2025

भारत ने दुनिया को दिया संदेश... अब बर्दाश्त नहीं होगा आतंकवादः धनखड़

जयपुर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की स्मृति में बनी लाइब्रेरी का उद्घाटन करने जयपुर के विद्याधर नगर पहुंचे। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत को 'भारत के माथे का चंदन और देश का गौरव' बताया।

इस मौके पर धनखड़ ने भारतीय सेना को वीरता और आतंकवाद पर भारत की सटीक प्रतिक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत द्वारा इंडस वॉटर ट्रीटी को लेकर की गई कूटनीतिक पहल को ऐतिहासिक बताया। उपराष्ट्रपति ने पोखरण-2 परमाणु परीक्षण, ब्रह्मोस मिसाइल और भारत की रक्षा तैयारियों का तल्लेख करते हुए देश की बढ़ती वैश्विक ताकत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व की चौथी महाशक्ति हैं और तीस्री बनने की ओर अग्रसर हैं। धनखड़ ने कहा कि भारत ने इस बार सिर्फ लड़ाई नहीं लड़ी, बल्कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बहुत बड़ी कूटनीतिक लड़ाई भी लड़ी और उसे जीता भी। जल समझौते को लेकर दुनिया को स्पष्ट कर दिया गया कि जब तक हालात सामान्य नहीं होंगे, इस पर कोई पुनर्विचार नहीं होगा। इतनी बड़ी कार्रवाई पहले कभी सोची भी नहीं गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था को भी दुनिया सम्मान की दृष्टि से देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब लगा कि भारत की अस्मिता को ललकारा गया है, उन्होंने बिहार की धरती से दुनिया को संदेश दिया और उस पर पूरी तरह खरे उतरे। दुनिया ने देखा कि आकाश और ब्रह्मोस का क्या अर्थ है, और अब वह भारत की ताकत को पहबान रही है।

बाबोसा ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया कार्य

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत (बाबोसा) का जीवन भारतीय राजनीति में मर्यादा, विवेक और लोकतांत्रिक आदर्शों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शेखावत ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया। उनके विचार स्पष्ट, शब्द संयमित और नेतृत्व निष्ठावान था। विरोधी भी उनकी ईमानदारी, दूरदर्शिता और नैतिक बल की प्रशंसा करते थे। बाबोसा केवल भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के नेता थे- ऐसे राजनेता, जो सभी दलों और विचारधाराओं के बीच सम्मान प्राप्त करते थे। शेखावत ने कहा कि उनका योगदान केवल राजस्थान तक सीमित नहीं था, बल्कि एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने उपराष्ट्रपति पद तक की यात्रा की और भारतीय लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में उन्होंने अपने संवैधानिक पद की गरिमा को नए आयाम दिए। उनकी गहरी संसदीय समझ, संतुलित दृष्टिकोण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें सर्वमान्य नेता बनाया।

राजनीति के 'अजातशत्रु' थे शेखावत

उपराष्ट्रपति ने भैरोसिंह शेखावत को 'राजनीति का अजातशत्रु' बताया और कहा कि उनके जीवन से सभी राजनीतिक दलों को लोकतंत्र, संवाद और सह-अस्तित्व के उच्च मानदंडों की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता। यह उन्होंने अपने जीवन में सिद्ध किया।

भारतीय संविधान की हिंदी व अंग्रेजी प्रतियां पुस्तकालय को भेंट

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने भारतीय संविधान की हिंदी और अंग्रेजी में आधिकारिक प्रतियां पुस्तकालय को भेंट की। उन्होंने बताया कि ये प्रतिलिपियां संविधान सभा के हस्ताक्षरों सहित हैं और इनमें भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत के चित्र भी शामिल हैं। उन्होंने इसे स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि बताया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने शेखावत को राजनीति का वटवृक्ष बताते हुए कहा कि उनके जीवन में उन्होंने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद घनश्याम तिवाड़ी और अन्य नेता उपस्थित रहे। गजेंद्र सिंह ने शेखावत को आधुनिक राजस्थान का निर्माता बताया और पुस्तकालय को मील का पत्थर करार दिया।

संसद की लाइब्रेरी से जोड़ा जाएगा

उपराष्ट्रपति ने बताया कि जयपुर की इस लाइब्रेरी को संसद की लाइब्रेरी से जोड़ा जाएगा। सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने शेखावत के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में जनसेवा, राष्ट्रवाद और भारतीयता को सर्वोपरि बताते हुए उपराष्ट्रपति ने जनकल्याण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery