Monday, March, 16,2026

LPG का संकट... जयपुर में सौ करोड़ के नुकसान की आशंका

जयपुर: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध देशभर के साथ राजस्थान की होटल, टूरिज्म और इवेंट इंडस्ट्री को भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है। सरकार की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर पाबंदी लगाने से होटल और इवेंट इंडस्ट्री संकट में है। मार्च में परीक्षाओं के कारण डोमेस्टिक टूरिस्ट की आवक पहले ही कम है। होटलों की बुकिंग 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो गई है। मार्च में जयपुर की होटल, टूरिज्म और इवेंट इंडस्ट्री को करीब सौ करोड़ का नुकसान होने का अंदेशा है।

1100 शादियों पर पड़ेगा असरः आने वाले चार दिनों में प्रदेश में करीब 1100 शादियां प्रस्तावित हैं। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर की कमी से विवाह समारोहों के आयोजन पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं और होटल-रेस्टोरेंट संचालक जल्द सप्लाई बहाल करने की मांग कर रहे हैं। कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग नहीं होने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने कारोबार बंद करने की स्थिति बन रही है।

व्यवसायी जुगाड़ से चला रहे काम

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच हलवाई, कैटरिंग व्यवसायी और रेस्टॉरेंट संचालक जुगाड़ के सहारे काम चलाने को मजबूर हैं। कैटरर्स और हलवाइयों का कहना है कि गैस सिलेंडर के बिना बड़े आयोजनों का संचालन संभव नहीं है। कई जगहों पर तो गैस संकट के कारण शादियों में मेहमानों की संख्या सीमित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery