Wednesday, July, 15,2026

ईरान-इजराइल तनाव से उथल पुथल, सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड

जयपुर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने वैश्विक और भारतीय बाजारों में भारी उथल-पुथल मचा दी है। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने-बांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। शुक्रवार को चांदी की कीमत 1400 रुपए प्रति किलो बढ़कर ऑल टाइम हाई के शिखर पर पहुंच गई है। वहीं सोने की कीमत एक बार फिर 2000 रुपए बढ़कर एक लाख रुपए के आंकड़े को पार कर गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अगर ईरान और इजराइल के बीच युद्ध बढ़ता है तो सोने चांदी के दाम बढ़ सकते हैं। जयपुर सर्राफा कमेटी के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 2,000 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1,00,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। 22 कैरेट सोना 95,700 रुपए, 18 कैरेट 81,500 रुपए और 14 कैरेट 64,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमत 1,400 रुपए प्रति किलो बढ़कर 1,09,300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। जयपुर के सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि दामों में तेजी के चलते ग्राहक असमंजस की स्थिति में हैं और आभूषणों की खरीद टल रही है। इससे बाजार की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी

मध्य पूर्व में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बेंट क्रूड 8.59% बढ़कर 75.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारत, जो अपनी 85% तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है, उसके लिए यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। पेट्रोल-डीजल के दामों में संभावित बढ़ोतरी से परिवहन लागत बढ़ेगी और इसका सीधा असर खाद्य वस्तुओं और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। साथ ही पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट पर भी असर होगा। इसके अलावा प्रदेश के के रन आभूषण, हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योगों से जुड़े निर्यातकों को वैश्विक मांग में गिरावट की चिंता सता रही है। उनका मानना है कि यदि यह तनाव लंबे समय तक जारी रहा तो ऑर्डर कैंसिल हो सकते हैं और आर्थिक गतिविधियों पर ब्रेक लग सकता है।

शेयर बाजार में भारी गिरावट

ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 573 अंक गिरकर 81,118 पर और निफ्टी 169 अंक टूटकर 24,718 पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल निवेशकों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। जयपुर के स्टॉक ब्रोकरों के अनुसार, छोटे निवेशक घबराहट में शेयर बेच रहे हैं, जिससे बाजार में और भी अस्थिरता आई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery