Monday, March, 16,2026

महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव: राज्यवर्धन

जयपुर: जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तीकरण, उपलब्धियों और समानता को बढ़ावा देने के लिए सरकारी, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य सरकार ने महिलाओं को विशेष सौगात दी, जिसमें राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण बसों में महिलाओं और बालिकाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शामिल रही। जयपुर में ऐतिहासिक स्थलों-हवामहल, आमेर किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ किला और अल्बर्ट हॉल में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री का प्रावधान किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मरक्षा और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में आयोजित महिला सम्मान समारोह एवं परिचर्चा कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की नारी सहनशीलता, परिणाम, और क्रांति की जीवंत प्रतीक है।

उन्होंने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नई दिशा और नए भारत की ताकत पर जोर दिया। उद्योग विभाग ने महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए अतिरिक्त सब्सिडी और अन्य सुविधाएं प्रदान की हैं। महिला दिवस पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की महिला अधिकारियों ने आयोजन की पूरी जिम्मेदारी संभाली। समारोह में रीको एमडी शिवांगी स्वर्णकार, राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त मनीषा अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, आयुक्त सुरेश ओला, राजस्थली की माया ठाकुर सहित अन्य महिला उद्यमी उपस्थित रहीं। फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन डॉ. रिम्मी शेखावत, सीआईआई इंडियन वुमेन नेटवर्क की चेयरपर्सन श्रद्धा अग्रवाल, आरसीसीआई यंग वुमेन एंटरप्रेन्योर की चेयरपर्सन चांदनी जग्गा और लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय सचिव अंजु सिंह ने भी कार्यक्रम में संबोधन दिया।

महिलाओं की अर्थव्यवस्था में भूमिका

राज्यवर्धन ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। विकसित भारत @2047 के विजन में गांव और कस्बों में महिलाओं की ओर से संचालित छोटे उद्यम महत्वपूर्ण योगदान देंगे। औद्योगिक क्षेत्र में भी महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। मंत्री ने सफल महिला उद्यमियों से अन्य महिलाओं को प्रोत्साहित करने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।

नारी ही प्रगति की धुरीः पटेल

जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर देने से ही समाज का समग्र विकास संभव है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को उन्होंने सराहा। जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुएथाई खेल की खिलाड़ियों ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से मुलाकात की। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। एशियाई ओलंपिक यूथ गेम्स में भाग लेने वाले मुदित गुप्ता के प्रदर्शन की सराहना की गई।

जयपुर एयरपोर्ट पर महिला दिवस उत्सव

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित महिला दिवस समारोह में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के चेयरमैन विपिन कुमार ने महिला कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान और सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। केक काटकर उत्सव का आनंद लिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery