Saturday, September, 27,2025

पीओके और लाहौर में फहराया जाए तिरंगाः इंद्रेश कुमार

जयपुर: भारत के प्रत्येक नागरिक के जीवन का मूल लक्ष्य अपने जीवन का सर्वस्व राष्ट्र के लिए समर्पित करना है। कैलाश मानसरोवर जल्द से जल्द चीन से मुक्त हो और तिरंगा पीओके और लाहौर में फहराया जाए। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय हिमालय परिवार के संस्थापक संरक्षक इंद्रेश कुमार ने जयपुर के महेश नगर स्थित ब्रज वाटिका में रविवार को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हिमालय परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता भी निष्काम, निस्वार्थ भावना से राष्ट्रीय अखंडता के लिए यह संकल्प रखता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलबाग सिंह जसरोटिया ने की। 

लेह में होगा प्रथम सिंधु महाकुंभ

हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री अरविंद जारोली ने बताया कि इंद्रेश कुमार के संकल्प को, समर्पण भाव और मेहनत की कसौटी पर खरा उतारने के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जी-जान से प्रयास करेगा। इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष 30वीं सिंधु दर्शन यात्रा के साथ प्रथम सिंधु महाकुंभ का 6 दिवसीय आयोजन लेह में सिंधु नदी के उद्गम स्थल पर किया जाएगा, जिसमें राजस्थान सहित पूरे भारत से सैकड़ों राष्ट्रभक्त भाग लेंगे।

रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधे जाते हैं रक्षा सूत्र

प्रदेश महामंत्री सच्चिदानंद पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार ने पौधारोपण कर हिमालय और पर्यावरण सशक्तीकरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता रक्षाबंधन के दिन पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर भारत को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लेता है। इस अवसर पर तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में चित्तौड़ प्रांत संगठन मंत्री सुशील निंबार्क, वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अबू बकर नकवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवानंद गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, आंचल अवाना, महेंद्र सिंह जाटव, आशीष व्यास, रमेश विश्नोई, प्रकाश शर्मा सहित प्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery