Friday, April, 11,2025

चार दिशाओं में कल छोड़े जाएंगे सफेद घोड़े

जयपुर: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले भारतीय नववर्ष नवसंवत्सर-2082 का जयपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा। संस्कृति युवा संस्था की ओर से 27 से 31 मार्च तक पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें भारतीय संस्कृति के गौरव को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि 26 मार्च को नवसंवत्सर के स्वागत के लिए चार सफेद घोड़े अलग-अलग दिशाओं में रवाना किए जाएंगे। ये अश्व पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशाओं में भ्रमण कर नवसंवत्सर के संदेश का प्रचार करेंगे। ये घोड़े जयपुर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचेंगे, जहां विद्वान वैदिक रीति से इनका पूजन करेंगे।

युवाओं को जोड़ने का प्रयास

30 मार्च को जयपुर के प्रमुख मंदिरों में घंटे-घड़ियालों की गूंज के साथ नवसंवत्सर की नवभोर का स्वागत किया जाएगा। साथ ही शाम को गोविंद देवजी मंदिर में महाआरती की जाएगी। पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि जहां पाश्चात्य संस्कृति के अनुसार 1 जनवरी को नववर्ष मनाया जाता है, वहीं भारतीय नवसंवत्सर वैदिक और खगोलीय दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से युवाओं को इस आयोजन से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नवसंवत्सर उत्सव समारोह समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न स्तरों पर प्रचार-प्रसार कर रही है। भारतीय हिंदू कैलेंडर के अनुसार नई पीढ़ी को महीने, व्रत, उपवास, त्योहारों और प्रमुख घटनाओं की जानकारी होनी चाहिए, इस जागरूकता को बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

Gallery