Tuesday, August, 12,2025

राजस्थान के आर्थिक विकास को गति देने की रणनीति पर चर्चा

जयपुर: जयपुर दौरे पर आए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आई.सी.सी.) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शमां से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ वार्ता रचनात्मक रही, जिसमें राजस्थान के आर्थिक विकास को गति देने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। व्यवसाय, बेहतर आधारभूत संरचना और निवेश आकर्षित करने वाली सहायक नीतियों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभ्युदय जिंदल के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. जयश्री पेरीवाल चेयर, जयकृष्ण जाजू को चेयर और डॉ. राजीव सिंह डी.जी, शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख सचिव उद्योग एवं एमएमएमई आलोक गुप्ता, प्रमुख सचिव वित्त, उत्पाद एवं कराधान वैभव मालरिया, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं कला साहित्य संस्कृति राजेश यादव तथा प्रमुख सचिव खान एवं पेट्रोलियम विभाग टी. रविकांत से भी मुलाकात की। इस दौरान आई.सी.सी. की वैश्विक, राष्ट्रीय तथा राजस्थान में की जा रही गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय भी दिया। जिंदल ने सभी को 18-19 सितंबर को मुंबई में होने वाले आई.सी.सी. ग्लोबल समिट में आमंत्रित किया। इस दौरे का समापन आई.सी.सी. राजस्थान के चेयर द्वारा आयोजित नेटवर्किंग डिनर के साथ हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery