Monday, March, 16,2026

'एक्सरसाइज रुद्र शक्ति' में डिजिटल क्षमताओं का प्रदर्शन

जयपुर: पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में रुद्र ब्रिगेड की ओर से आयोजित ऑल-आर्म्स युद्धाभ्यास 'एक्सरसाइज रुद्र शक्ति' की लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान ने समीक्षा की। लाइव फायरिंग के साथ आयोजित इस अभ्यास ने विकसित हो रहे युद्ध क्षेत्र परिदृश्य में उच्च तीव्रता की एकीकृत सैन्य कार्रवाइयों को सफलतापूर्वक अंजाम देने की भारतीय सेना की क्षमता का प्रदर्शन किया। 'एक्सरसाइज रुद्र शक्ति' को पहले आयोजित किए गए अभ्यास 'एक्सरसाइज अखंड प्रहार' के अगले चरण के रूप में किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य मरुस्थलीय इलाके में रुद्र ब्रिगेड की कार्यप्रणाली और नई सैन्य रणनीतियों की जांच और पुष्टि करना था।

थल, वायु व तकनीकी क्षमताओं का समन्वय

इस लाइव फायरिंग अभ्यास का उद्देश्य यंत्रीकृत बलों, तोपखाना, वायु रक्षा इकाइयों, आर्मी एविएशन के एएलएच-डब्ल्यूएसआई और अपाचे हेलिकॉप्टरों, मानव रहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) और काउंटर-यूएएस क्षमताओं सहित विभिन्न सैन्य संसाधनों और हथियारों के आपसी संतुलन से युद्धक समन्वय को बेहतर बनाना और अभियानों को अधिक प्रभावी बनाना था। इस दौरान थल सेना, वायु शक्ति और डिजिटल क्षमताओं के बीच बेहतर तालमेल का प्रभावी प्रदर्शन किया गया।

सेना कमांडर ने किया सैनिकों से संवाद

समीक्षा के दौरान सेना कमांडर ने तैनात सैनिकों से संवाद किया और सभी रैंकों की उत्कृष्ट प्रशिक्षण गुणवत्ता, कार्य कुशलता और परिचालन तत्परता की सराहना की। साथ ही उन्होंने कठिन अभियानों को गति, सटीकता और समन्वय के साथ क्रियान्वयन करने की क्षमता की प्रशंसा की। 'एक्सरसाइज रुद्र शक्ति' भारतीय सेना में लगातार हो रहे बदलावों का सशक्त उदाहरण है, जहां संगठन में नए बदलाव, सैन्य रणनीतियों का विकास और आधुनिक तकनीक का उपयोग एक साथ आगे बढ़ रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery