Thursday, March, 12,2026

तिरंगे की आकृति में उकेरा देशभक्ति का रंग

जयपुर: भारतीय वायुसेना के विशेष एयर शो ने शुक्रवार को जलमहल पर शहरवासियों को रोमांच से भर दिया। हजारों लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए पहुंचे। अन्य लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर और सड़क किनारे रुककर इस हैरतअंगेज शो का आनंद लिया तथा अपने मोबाइल फोन में इन दृश्यों को कैद किया। सबसे पहले सारंग टीम के पांच हेलीकॉप्टरों ने नाहरगढ़ बेस से उड़ान भरी। उन्होंने आसमान में 'आई' फॉर्मेशन, डबल एरो क्रॉस और हार्ट फॉर्मेशन बनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद सूर्यकिरण एरोबैटिक्स टीम के नौ विमानों ने तेज रफ्तार के साथ प्रवेश किया। विमानों ने 'तेजस' फॉर्मेशन बनाते हुए शानदार करतब दिखाए। करीब 1000 फीट की ऊंचाई पर केवल कुछ मीटर की दूरी बनाए रखते हुए पायलटों ने कई रोमांचक हवाई कलाबाजियां प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम का सबसे खास पल तब आया, जब विमानों ने आसमान में तिरंगे की आकृति उकेरी। पूरा माहौल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। खास बात यह रही कि टीम के नौ पायलटों में से तीन जयपुर के ही हैं। कॉकपिट से पायलटों ने स्थानीय राजस्थानी अंदाज में जयपुरवासियों का अभिवादन किया, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया। एयर शो ने शहर को गर्व और खुशी मे भर दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन, जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी समेत वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय सेना और वायुसेना के अधिकारी, उनके परिवारजन, एनसीसी कैडेट्स तथा स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery