Wednesday, February, 04,2026

डॉ. जगदीश चंद्र का आकलन सही साबित, आखिर अमेरिका को घटाना पड़ा टैरिफ

जयपुर: भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क 25 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले को दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही कूटनीतिक बातचीत और रणनीतिक धैर्य का नतीजा माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया देने के बजाय संयम और शांत कूटनीति का रास्ता अपनाया। यही 'साइलेंट डिप्लोमेसी' अब भारत के पक्ष में परिणाम लेकर आई है।
टैरिफ में कटौती से भारत के व्यापार और उद्योग जगत में सकारात्मक माहौल है। इसे द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है। साथ ही राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में भी भारत की इस रणनीति की चर्चा तेज हो गई है।
गौरतलब है कि राजनीतिक विश्लेषक डॉ. जगदीश चंद्र ने इस तरह के परिणाम का पूर्वानुमान पहले ही लगाया था।

30 जनवरी को अपने कार्यक्रम The JC Show में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शब्दों से नहीं, बल्कि कार्यों से जवाब देते हैं और रणनीतिक धैर्य के साथ चुनौतियों का सामना करते हैं। डॉ. चंद्र ने यह भी कहा था कि मोदी ने ट्रंप की नेगोशिएशन स्टाइल को अधिकांश वैश्विक नेताओं से बेहतर समझा है। उन्होंने संकेत दिया था कि शुरुआती दबाव या सख्त बयानों को अंतिम परिणाम नहीं माना जाना चाहिए और अंततः टैरिफ में कटौती होगी तथा भारत के हित में बेहतर समझौता सामने आएगा। मौजूदा टैरिफ कटौती को उसी रणनीति की सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery