Thursday, June, 26,2025

कैसे हो रखवाली... पुलिस में कुर्सियां खाली

जयपुर: देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली पुलिस व्यवस्था इन दिनों खुद गंभीर संकट से गुजर रही है। देशभर में पुलिस बल की भारी कमी कानून व्यवस्था के समक्ष एक नई चुनौती बन कर उभर रही है। देश की कुल जनसंख्या के हिसाब से प्रति एक लाख लोगों पर केवल 155 पुलिसकर्मी ही उपलब्ध हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के तय मानक 222 से काफी कम है।

गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारत में पुलिस बल की स्वीकृत संख्या 27.23 लाख है, लेकिन इनमें से 5.81 लाख पद खाली पड़े हैं। यानी लगभग हर पांचवां पुलिस पद रिक्त है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति आपराधिक घटनाओं की बढ़ती संख्या, लंबी ड्यूटी, तनाव और थकावट का एक बड़ा कारण बन रही है।

बिहार, बंगाल की स्थिति सबसे खराब

कानून-व्यवस्था को लेकर अक्सर सवालों में रहने वाले बिहार और पश्चिम बंगाल में स्थिति सबसे खराब है। बिहार में प्रति लाख जनसंख्या पर मात्र 81, और पश्चिम बंगाल में 101 पुलिसकर्मी ही उपलब्ध हैं। इन राज्यों में अक्सर प्रशासनिक विफलताओं के पीछे पुलिस की कमी को एक प्रमुख कारण माना जाता है।

प्रदेश में एक लाख की आबादी पर सिर्फ 118 पुलिसकर्मी

राजस्थान में स्थिति और भी गंभीर है। राज्य में पुलिस अनुपात प्रति लाख जनसंख्या पर 118 तक गिर चुका है, जबकि 2019 में यह 128 था। प्रदेश में कांस्टेबल से लेकर पुलिस निरीक्षक तक के 1,15,514 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 20,072 पद फिलहाल खाली हैं। राज्य में बीते वर्षों में पुलिस भर्ती परीक्षाएं बार-बार विवादों, पेपर लीक और स्थगनों की वजह से रुकती रही हैं। इसका सीधा असर भर्ती प्रक्रिया पर पड़ा है, जो पुलिस बल की कमी की मुख्य वजह बनी है।

छोटे राज्य आगे, चीन भी पीछे

वहीं, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड जैसे छोटे और सीमावर्ती राज्यों में पुलिस अनुपात बेहतर स्थिति में है। नागालैंड में यह आंकड़ा 1136 है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। दिलचस्प बात यह है कि चीन में भी यह अनुपात 137 है, जो भारत से कम है। जबकि बांग्लादेश (1100) और श्रीलंका (222) जैसे पड़ोसी देश भारत से बेहतर स्थिति में हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पुलिस बल की भारी कमी से अपराध नियंत्रण, भीड प्रबंधन और आपदा प्रतिक्रिया जैसी गतिविधियों में देरी और लचर व्यवस्था का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, कार्यरत पुलिसकर्मियों पर कार्यभार अधिक होने के कारण वे मानसिक और शारीरिक रूप से थक जाते हैं, जिससे कार्य निष्पादन की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery