Tuesday, August, 12,2025

पाक कब्जे वाला POK जल्द वापस ले लेंगे: दिलावर

जयपुर: भारत-पाकिस्तान के संबंधों और 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देश में सियासी घमासान तेज हो गया है। राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बयानों से माहौल गर्माया हुआ है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सुकेत में आयोजित सिंदूर तिरंगा यात्रा में कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। पाकिस्तान को सिंधु नदी का पानी रोक दिया गया है, अब पाकिस्तान गिड़‌गिड़ा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान ने फिर कोई गलती की तो हम उसकी स्थिति और नक्शा दोनों बदल देंगे। दिलावर ने दावा किया कि 'पाक अधिकृत कश्मीर' बहुत जल्द भारत में होगा। सुकेत में निकाली गई इस यात्रा में 100 मीटर लंबा तिरंगा और लगभग 5 किलोमीटर की पदयात्रा शामिल रही। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और मुस्लिम समाज ने भी इसमें भाग लिया और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

पूरी कांग्रेस की जांच हो : बालमुकुंदाचार्य

वहीं, कोटा में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित शौर्य वाहन रैली में विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं ने भारत की संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मदरसे से पढ़े लोग भारत का इतिहास क्या बताएंगे? अकबर-बाबर लुटेरे थे, उनका गौरव गान बंद होना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इतिहास उठाकर देख लें, कांग्रेस आतंकवादियों को बचाने के लिए वकील खड़े करती थी। राम मंदिर नहीं बन सके, इसके लिए वकील खड़े करती थी। ये कोई बड़ी बात नहीं, पूरी कांग्रेस की जांच होनी चाहिए पाकिस्तान के साथ इनका कोई हाथ तो नहीं।

भारतीयों को बांग्लादेशी बता परेशान किया जा रहा: रफीक

कांग्रेस विधायक रफीक खान ने सीकर में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) एक्ट मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है और यह संविधान के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट में हमने याचिका दायर की है। उन्होंने डिटेंशन सेंटरों को लेकर भी आरोप लगाया कि भारतीय मुसलमानों को बांग्लादेशी घुसपैठिए बताकर परेशान किया जा रहा है, जबकि उनके पास भारत में जन्म और संपत्ति के प्रमाण हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery