Thursday, June, 26,2025

कांग्रेस की सत्र बुलाने की मांग BJP ने कहा मध्यस्थता नहीं हुई

जयपुर: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बने युद्ध जैसे हालातों को अचानक रोकने के फैसले पर कांग्रेस और अन्य दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। भारत-पाक के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता पर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए स्थिति को स्पष्ट करने के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की। इसके बाद सोमवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए भारत-पाक मध्यस्थता और आगामी रणनीति को स्पष्ट किया।

पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीजफायर पर अमेरिका से मध्यस्थता करवाने और ट्रंप की ओर से कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुलझाने की बात कहे जाने को हर देशवासी के लिए पीड़ादायक बताते हुए कई सवाल उठाए।

इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमारे देश के नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई मध्यस्थता नहीं हुई। बातचीत सीधे भारत और पाकिस्तान के बीच हुई। पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया गया, जिसमें भारतीय सेना ने 400-500 किलोमीटर तक पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। इसके बाद पाकिस्तान घबरा गया और उसने बातचीत का निवेदन किया।

हमारा उद्देश्य कब्जा करना नहीं, आतंकवाद की कमर तोड़ना है: मदन राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी शर्तों का खुलासा कर दिया है। हमारा उद्देश्य पाकिस्तान पर कब्जा करना नहीं, बल्कि आतंकवाद की कमर तोड़ना था। विपक्ष को किसी भी सवाल से पहले धैर्य रखना चाहिए था। प्रधानमंत्री मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय मंच को भी सीथा संदेश दे दिया है कि अब पाकिस्तान से बात केवल आतंकवाद और पीओके पर ही होगी। कांग्रेस को केवल आलोचना करने की बजाय देशहित में लिए गए फैसलों का सम्मान करना चाहिए। 

कांग्रेस पृष्ठभूमि के कर्मचारियों को बॉर्डर पर भेज रहे: गोविंद सिंह डोटासरा

डोटासरा ने सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों के प्रदेशाध्यक्षों को नहीं बुलाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार मुख्यमंत्री और मंत्री नहीं, बल्कि नौकरशाह चला रहे हैं। सरकार में पूरी तरह से ब्यूरोक्रेट्स हावी हैं, जो नहीं चाहते कि ऑल पार्टी मीटिंग में सभी को बुलाया जाए। वहीं, डोटासरा ने तनाव के बीच सीमावर्ती जिलों में किए गए तबादलों को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पृष्ठभूमि के कर्मचारियों को बॉर्डर वाले इलाकों में भेजा जा रहा है।

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की विवादित टिप्पणी ने पकड़ा तूल

कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। बेनीवाल ने कहा कि हमले में धर्म पूछकर मारने के कोई पुख्ता सबूत नहीं है और इस तरह का प्रचार गलत तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने इसे चिंताजनक बताते हुए कहा कि निहत्थे और निर्दोष लोगों पर कायराना हमला हुआ, जिससे पूरे देश में आक्रोश है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery