Friday, June, 27,2025

'विंटेज' विमानों के भरोसे भारत की एयरलाइंस

जयपुर: अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर साढ़े ग्यारह साल पुराना था। भारत की आठ प्रमुख एयरलाइंस अपने बेड़े में लगभग 20% विमान 15 साल से ज्यादा पुराने रखती हैं। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इन कंपनियों के पास कुल 813 विमान हैं, जिनमें से 105 की उम्र 15 साल से अधिक है। भारत में विमानों के लिए कोई तय रिटायरमेंट आयु नहीं है, जबकि कारों के लिए 15-20 साल की सीमा तय है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) के अनुसार, विमान की उम्र नहीं, बल्कि उसकी तकनीकी स्थिति, रखरखाव और नियमित निरीक्षण उसकी उड़ान योग्यता तय करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मेंटेनेंस के नियमों की सख्ती से पालना अनिवार्य होनी चाहिए।

विमानों की स्थिति

एयर इंडिया के बेड़े में कुल 198 विमान हैं, जिनमें से 43 की उम्र 15 साल से अधिक है और 27 की 10 साल से ज्यादा। इनमें बोइंग 777-200LR और 777-300ER जैसे विमान शामिल हैं जो 2007 से उड़ान में हैं। 4 बोइंग 747 (25+ साल पुराने) फिलहाल सक्रिय नहीं हैं। स्पाइसजेट के 50 विमान हैं, जिनमें से 18 की उम्र 15 साल और 20 की 10 साल से अधिक है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के 37 विमान 15 साल से ज्यादा पुराने हैं।

विमान निर्माता कंपनियों की स्थिति

2024 में एयरबस ने 766 कमर्शियल जेट डिलीवर कर बोइंग को पीछे छोड़ दिया। HAL भारत की प्रमुख विमान निर्माण कंपनी है, जो सेना के लिए एयरक्राफ्ट बनाती है और सिविल विमान भी असेंबल करती है।

अंतरराष्ट्रीय तुलना

अमेरिकन एयरलाइंस के बेड़े में सबसे पुराना विमान N102UW है, जो 1998 में बना था और आज 25 साल पुराना एयरबस A320-214 है। यह पहले यूएस एयरवेज के लिए उड़ता था और 2013 में विलय के बाद अमेरिकी बेड़े में शामिल हुआ। अमेरिकी एयरलाइंस के अधिकांश विमान 10-15 साल के भीतर हैं। चीन एयरलाइंस के विमानों की औसत उम्र मात्र 9.5 साल है।

इंडिगो और अकासा एयर एयरलाइंस के पास सबसे नए विमान

इंडिगो के बेड़े में सबसे ज्यादा यानी 283 विमान ऐसे हैं, जो पांच साल से कम उम्र के हैं। 15 साल से अधिक उम्र वाले केवल तीन विमान इसके पास है। अकासा एयर के 27 सभी विमान भी पांच साल से कम उम्र के हैं, जो इसे देश की सबसे नया बेड़ा रखने वाली एयरलाइन बनाता है।

दो वर्षों में 1359 नए विमानों का ऑर्डर

2023 और 2024 में भारत की चार प्रमुख एयरलाइनों ने कुल 1359 नए विमानों का ऑर्डर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा ऑर्डर 'ए320 नियो परिवार' के हैं, जिसके लिए इंडिगो ने 510 विमानों की डील की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 'बोइंग 737-8' के 190 और अकासा एयर ने इसी मॉडल के 154 विमानों का ऑर्डर दिया है। एयर इंडिया ने भी विभिन्न आकार के 170 विमानों की खरीद की घोषणा की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery