Sunday, July, 26,2026

राजभवन के कार्यक्रम में बोले बागड़े-... ‘विकसित भारत’ में सभी की समान भागीदारी

जयपुर : उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को राजभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विविधता में एकता पर जोर देते हुए देश के विकास में सभी की समान भागीदारी का आह्वान किया। बागडे ने इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्थानीय निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘विकसित भारत’ में सभी की समान भागीदारी का आह्वान किया। राज्यपाल ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत राज्यों के स्थापना दिवस मनाए जाने की सराहना की। वहीं राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सोमवार को राजभवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मुलाकात की।

एट होम में दी राज्यपाल को शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में रविवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की उपस्थिति में एट होम आयोजित किया गया। इसमें सभी ने राज्यपाल को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। एट होम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद घनश्याम तिवाड़ी और विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यूआर साहू, जनप्रतिनिधि, कुलपति, प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, न्यायाधिपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery