Monday, March, 16,2026

कान्हा रेस्टोरेंट और सांवरिया स्वीट्स पर आयकर का शिकंजा

जयपुर: आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने बुधवार को रेस्टोरेंट, मिठाई और कैटरिंग कारोबार से जुड़े एक बड़े नेटवर्क पर एक साथ छापेमारी कर कारोबारी जगत में हलचल मचा दी। कार्रवाई का मुख्य केंद्र जयपुर का चर्चित कान्हा रेस्टोरेंट और उससे संबद्ध सांवरिया स्वीट्स प्रा. लि. रहा। विभाग की टीमों ने इस समूह से जुड़े 26 ठिकानों पर तलाशी ली। जयपुर और उदयपुर में कुल 33 स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई, जबकि कुछ कार्रवाई महाराष्ट्र में भी की गई। सूत्रों के अनुसार विभाग को विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेवाओं में बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन किया जा रहा है, जिसे लेखा पुस्तकों में नहीं दिखाया गया। आरोप है कि ग्राहकों से वसूली गई जीएसटी की पूरी राशि सरकारी खजाने में जमा नहीं कराई जा रही थी और आय को व्यवस्थित तरीके से छिपाया जा रहा था।

डिजिटल रिकॉर्ड, हार्ड डिस्क और वित्तीय लेनदेन से जुड़े डेटा की भी जांच की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिकारियों के हाथ बड़ी मात्रा में नकदी, ज्वेलरी और निवेश से संबंधित दस्तावेज लगे हैं।

कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट भी रडार पर

विभाग की नजर कैटरिंग सेवाओं के उच्च मूल्य वाले अनुबंधों पर भी है, जहां नकद भुगतान की आशंका जताई गई है। जब्त सामग्री की विस्तृत जांच के बाद कर चोरी और वास्तविक आय का पूरा खुलासा होने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery