Saturday, April, 05,2025

अवैध खनन पर भाजपा पर निशाना माफिया 'पुष्पा राज' बनकर कानून को दे रहे चुनौती : डोटासरा

जयपुर: प्रदेश में अवैध बजरी खनन को लेकर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश के 'पहरेदार ही हिस्सेदार' बनकर माफियाओं से राज्य को छलनी करा रहे हैं और राजस्थान की संपदा 'लूट' रहे हैं। बजरी खनन माफिया को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। यह अब उजागर हो चुका है। डोटासरा ने कहा कि माफिया 'पुष्पा राज' बनकर अवैध खनन की रीलें अपलोड करके कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ओर से लगाए गए अवैध बजरी खनन के आरोपों को लेकर कहा कि किरोड़ीलाल कहते हैं कि राज्य में हर दिन 7 करोड़ की बजरी चोरी हो रही है। अब हाई कोर्ट कह रहा कि पुलिस और खान विभाग की शह पर अवैध खनन हो रहा है। सीबीआई को राजस्थान पुलिस सहयोग नहीं कर रही। वन विभाग के कर्मचारी और ईमानदार पुलिसकर्मी माफियाओं का निशाना बन रहे हैं।

माफियाओं को सरकार का पूरा संरक्षण : जूली

बजरी माफियाओं को सरकार का संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान में अवैध खनन की लूट के लिए कोर्ट, कानून और नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भाजपा के राज में अवैध खनन और बजरी माफियाओं ने खुली लूट मचा रखी है, फिर भी सरकार चुप है। माफियाओं को इस लूट-खसोट में सरकार का संरक्षण मिल रहा है। अधिकारी पिट रहे हैं, माफियाओं का जंगलराज चल रहा है। प्रदेश में जंगलों, नदियों और संसाधनों की खुली लूट हो रही है, लेकिन सीएम शर्मा मूकदर्शक बने बैठे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery