Thursday, January, 29,2026

जयपुर में दो दिन होगा टैक्स, टेक और ऑडिट पर मंथन

जयपुर: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) की जयपुर शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस मंगलवार से बिड़ला ऑडिटोरियम में शुरू होगी। यह कांफ्रेंस 30 और 31 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। कांफ्रेंस की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। पहला तकनीकी सत्र नए आयकर कानून 2025 के विस्तृत विश्लेषण पर केंद्रित रहेगा। इसमें नई दिल्ली के गिरीश आहूजा मुख्य वक्ता होंगे, जबकि जयपुर के प्रमुख आयकर सलाहकार सीए ओपी अग्रवाल सेशन चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। कांफ्रेंस में ऑडिट गुणवत्ता, एआई पावर इंटेलिजेंस, कैपिटल मार्केट, तकनीकी सेवाओं पर रॉयल्टी व फीस आदि विषयों पर अलग अलग तकनीकी सत्र आयोजित होंगे।

इन सत्रों को देश भर के वरिष्ठ विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। मंगलवार दोपहर 12.15 बजे उद्घाटन सत्र होगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही भारतीय सीए संस्थान के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। नेशनल कांफ्रेंस में सीए मेंबर्स को जोड़े रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। हर तकनीकी सत्र में उपस्थित सीए मेंबर्स को क्यूआर कोड के माध्यम से प्रश्न पूछने की सुविधा मिलेगी। इन प्रश्नों के जवाबों के आधार पर मेंबर्स की पहचान बनाई जाएगी। इसके अलावा, हर सत्र में लकी ड्रॉ के जरिए मेंबर्स को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery