Tuesday, November, 25,2025

राजस्थान लौट रहे अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले शीर्ष प्रशासक

जयपुर: राज्य के वरिष्ठ IAS अधिकारी वी. श्रीनिवास (1989 बैच) एक बार फिर राजस्थान लौट रहे हैं। आठ साल से अधिक समय केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के बाद उनका यह वापसी सफर राजस्थान की नौकरशाही के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 36 वर्षों की उनकी प्रशासनिक यात्रा, सुशासन, राजकाज सुधार, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का अनोखा मिश्रण मानी जाती है। राजस्थान में उनकी वापसी को राज्य प्रशासन के लिए नई ऊर्जा, पारदर्शिता और सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

लेखन और नीति योगदान

उनकी किताबे-G20@2023, The March to New India, और IMF: 25 Years Perspec-tive-नीति निर्माण में महत्वपूर्ण संदर्भ मानी जाती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निजी सचिव भी रहे हैं

35 साल की सर्विस में वी. श्रीनिवास का आधे से ज्यादा वक्त केंद्र सरकार में बीता है। वे 17 साल डेपुटेशन पर रह चुके हैं। 6 फरवरी 2001 से 6 सितंबर 2003 तक तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निजी सचिव रहे। इसके अलावा वे तीन साल इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड, वाशिंगटन में भारत के कार्यकारी निदेशक के तकनीकी सहायक रहे। वे 14 साल दिल्ली में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में रहे हैं।

हाल की उपलब्धियां

  • DARPG और DOPPW के सचिव रहते हुए "मैक्सिमम गवर्नेस-मिनिमम गवर्नमेंट" मॉडल को नई दिशा दी
  • NCGG के महानिदेशक के रूप में सिविल सर्वेट्स की ट्रेनिंग में बड़े सुधार
  • डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2020 और राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2024 से सम्मानित
  • 250 से अधिक शोध-पत्र और 175 वैश्विक व्याख्यान

तकनीकी पृष्ठभूमि व युवा उम्र में सफलता

1 सितंबर 1966 को जन्मे श्रीनिवास ने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में B.Tech और M.Tech किया। 23 वर्ष की आयु में उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर IAS ज्वाइन किया। उनकी तकनीकी समझ ने ऊर्जा, वित्त और टेक्नोलॉजी आधारित प्रशासन में बड़ी भूमिका निभाई।

राजस्थान और केंद्र में उल्लेखनीय कार्य

राजस्थान में कलेक्टर के रूप में जमीनी बदलाव से लेकर स्वास्थ्य, वित्त और विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभागों में बड़े सुधार लागू किए। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) को सफल बनाने में उनकी भूमिका अहम रही। केंद्र में उन्होंने वित्त, विदेश, संस्कृति, पेट्रोलियम, टेक्सटाइल जैसे मंत्रालयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। IMF में भारत के सलाहकार के रूप में वैश्विक आर्थिक चर्चाओं में देश का प्रतिनिधित्व किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन

वी. श्रीनिवास वह पहले भारतीय IAS अधिकारी है जिन्हें इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष (2025-2028) के रूप में चुना गया है। 58 देशों के प्रतिनिधियों के बीच हुए चुनाव में उनकी जीत भारत की प्रशासनिक क्षमता का वैश्विक प्रतिनिधित्व मानी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery