Friday, September, 26,2025

अन्य सेवाओं से 4 अधिकारी बने IAS

जयपुर: लंबे अंतराल के बाद अन्य सेवाओं से चार अधिकारियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने चयन वर्ष 2022 की प्रक्रिया पूरी करते हुए सोमवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया।

जारी सूची के अनुसार, डॉ. नीतीश शर्मा और नरेंद्र कुमार मेघनानी (भारतीय सांख्यिकी सेवा), अमिता शर्मा (भारतीय लेखा सेवा) तथा नरेश गोयल (बीमा एवं प्रावधायी निधि सेवा) को आईएएस में शामिल किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में कुल 20 अधिकारियों का इंटरव्यू हुआ था, जिनमें से चार को चुना गया। खास बात यह है कि इस बार चयनित सभी अधिकारी ऐसे विभागों से जुड़े हैं, जिनका सीधा संबंध वित्त, योजना और नीति निर्माण से है। सांख्यिकी सेवा से दो अधिकारियों का चयन विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जा रहा है। इनमें डॉ. नीतीश शर्मा वर्तमाना में मुख्यमंत्री कार्यालय में डायरेक्टर स्टेटिस्टिक्स के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे छह वर्षों तक मुख्य सचिव कार्यालय में डायरेक्टर, प्रोग्राम मॉनिटरिंग रहे। शर्मा अर्थशास्त्र में एमए और पीएचडी के साथ एमबीए (फाइनेंस) भी कर चुके हैं।

'सच बेधड़क' फिर सबसे आगे

अन्य सेवाओं से कौन 4 अधिकारी आईएएस बनेंगे, इसके संकेत 'सच बेधड़क' हिन्दी अखबार ने 5 दिन पूर्व ही (13 अगस्त) के अंक में दिए थे। नियमों की बंदिश के कारण उनके नाम नहीं छापे जा सके थे, लेकिन स्पष्ट बता दिया था कि 4 अधिकारी किन-किन सेवाओं से हैं। सोमवार को डीओपीटी के नोटिफिकेशन में आईएएस बने 4 अधिकारी सच बेधड़क में बताई गई सेवाओं के ही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery