Wednesday, August, 13,2025

अन्य सेवाओं के 4 पदों के लिए 35 अफसरों के नाम शामिल

जयपुर: राज्य सरकार ने अन्य राज्य सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति के लिए वर्ष 2024-25 के चार रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस प्रक्रिया के लिए विभिन्न सेवाओं से कुल 35 अधिकारियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके लिए कार्मिक विभाग ने सभी संबंधित विभागों को चयनित अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट की स्थिति तुरंत स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। इन अधिकारियों की सूची में से स्क्रूटनी कमेटी की ओर से नामों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके लिए सरकार जल्द ही स्क्रूटनी कमेटी का गठन करेगी। यह कमेटी 35 में से 20 नामों को छांटकर यूपीएससी बोर्ड को साक्षात्कार के लिए भेजेगी।

प्रशासनिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

अन्य सेवाओं से रिक्त पदों के लिए सरकार की ओर से 20 नाम यूपीएससी को भेजे जाएंगे, जहां साक्षात्कार और अन्य मापदंडों के आधार पर अंतिम चयन होगा। प्रशासनिक सेवाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए यह सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों में सुधार होगा।

2023-24 प्रक्रिया अंतिम चरण में

वर्ष 2023-24 के लिए अन्य सेवाओं से आईएएस में प्रमोशन के लिए चार रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश के बाद तेजी से पूरी की जा रही है। इस प्रक्रिया के समानांतर 2024-25 के लिए चयन प्रक्रिया को भी गति दी गई है ताकि योग्य अधिकारियों को समय पर आईएएस में पदोन्नति मिल सके।

चयन प्रक्रिया में शामिल सेवाएं और अधिकारी

  • कॉलेज शिक्षा सेवाः डॉ. अनुज सक्सेना, सुभाष चंद्र वर्मा
  • चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाः डॉ. पूनम प्रसाद, रश्मि गुप्ता
  • आयुर्वेद/होम्योपैथी/यूनानी/नैचुरोपैथीः डॉ. मनीषा सक्सेना
  • कृषि विपणन सेवाः ठंडी राम मीणा, कैसर सिंह
  • कृषि सेवाः राशिद खान
  • आर्थिक-सांख्यिकी सेवाः राजेंद्र सिंह तंवर, डॉ. मंजू विजय, विनेश सिंघवी, नरेंद्र कुमार मेघानी, डॉ. नीतीश शर्मा
  • विधि सेवाः विवेक चौहान
  • परिवहन सेवाः धर्मेंद्र कुमार, निधि सिंह
  • सहकारिता सेवाः मदनलाल गुर्जर, मुरार सिंह जाड़ावत, कार्तिकय मिश्र, इंद्रराज मीणा, जितेंद्र प्रसाद, रणजीत सिंह, बलविंदर सिंह, रोहित सिंह
  • लेखा सेवाः सुरेश कुमार वर्मा, अमिता शर्मा, मनीष माथुर
  • बीमा सेवाः नरेश गोयल
  • सूचना एवं जनसंपर्क सेवाः डॉ. राजेश व्यास, डॉ. कमलेश शर्मा, नर्बदा इंदौरिया
  • जेल सेवाः सुमन मालीवाल
  • पशुपालन सेवाः डॉ. प्रीतपाल सिंह कालरा, डॉ. आशीष सिंह
  • पीडब्ल्यूडी सेवाः अजय आर्य
  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery