Tuesday, April, 15,2025

IAS प्रकाश राजपुरोहित आखिर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विदा, कुमारपाल गौतम को सीसीटी का चार्ज

जयपुर: आईएएस प्रकाश राजपुरोहित आखिर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने के लिए जयपुर से विदा हो गए। कार्मिक विभाग ने बुधवार को जल्दी सुबह उनके रिलीविंग ऑर्डर जारी कर दिए।

इस मामले में देरी होने को लेकर 'सच बेधड़क' ने बुधवार 9 अप्रैल को ही खबर छापी थी। खबर छपते ही सरकार ने एक्शन ले लिया। अन्यथा तीन दिन से संबंधित फाइल अटकी हुई थी। 'सच बेधड़क' ने अपनी खबर में सावचेत किया था कि केंद्र की तीन सप्ताह में ज्वाइन करने की लिमिट से देरी होने पर प्रकाश राजपुरोहित का डेपुटेशन खतरे में पड़ सकता है। अब वाणिज्यिक कर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार आईएएस कुमार पाल गौतम को दिया गया है। गौतम अभी वित्त सचिव (राजस्व) हैं।

जानकारों के अनुसार, हाल के वर्षों में यह दूसरा मौका है जब वित्त सचिव (राजस्व) को सीसीटी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इससे पहले जून 2016 में प्रवीण गुप्ता यह अतिरिक्त कार्यभार संभाल चुके हैं। प्रवीण गुप्ता के नाम सबसे लंबे समय वर्ष 2013 से 2018 तक वित्त सचिव (राजस्व) की कुर्सी पर काबिज रहने का ऑलटाइम रिकॉर्ड है। इस दौराम मार्च 2018 से दिसंबर 2018 तक प्रवीण गुप्ता ने आबकारी आयुक्त की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली थी। वित्त सचिव (राजस्व) और सीसीटी से संबंधित एक रोचक संयोग की जानकारी यहां सामयिक रहेगी। वर्ष 2003 में जब दीपक उप्रेती सचिवालय में वित्त सचिव (राजस्व) थे, तो पुरुषोत्तम अग्रवाल कर भवन में सीसीटी थे। फिर दोनों के पदों की अदला-बदली हो गई थी।

दीपक उप्रेती अगस्त 2003 में सीसीटी बन गए और पुरुषोत्तम अग्रवाल कर भवन से सचिवालय में आकर वित्त सचिव (राजस्व) बन गए थे। आईएएस कॉडर में इस तरह के रोचक संयोग का यह एक मात्र उदाहरण है। अब कुमार पाल गौतम की जगह नया सीसीटी बनने की दौड़ में कई आईएएस शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery