Thursday, June, 26,2025

एक अफसर को सौंप दिया जयपुर से लेकर दिल्ली तक का 13 विभागों का काम

जयपुर: जोगा राम (आईएएस 2005 बैच) हैरान-परेशान हैं। सरकार उन पर जिम्मेदारियों का बोझ डाले चले जा रही है। आईएएस की ताजा तबादला सूची में उन्हें एक और बड़े विभाग का एडिशनल चार्ज दे दिया है।

अब उनके पास कुल 13 विभागों का काम-काज हो गया है। वे यदि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम करें, तो भी सभी विभागों के साथ काम निपटाने में न्याय नहीं कर सकते हैं। जोगा राम के पास अपनी खुद की मूल पोस्टिंग में 7 विभाग हैं-जीएडी, कैबिनेट, एस्टेट, स्टेट मोटर गैराज, सिविल एविएशन, चीफ ऑफ प्रोटोकॉल और डीजी सिविल एविएशन। इनमें कैबिनेट और प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी अति महत्वपूर्ण व संवेदनशील है। वीआईपी विजिट के समय दूसरे काम रोक कर प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी व ड्यूटी को पूरी सतर्कता से निभाना पड़ता है। डीओपी ने सितंबर 2024 से जोगा राम को दो और पदों का एडिशनल चार्ज सौंप रखा है-सचिव पंचायती राज और आयुक्त पंचायती राज विभाग। राज-काज के जानकारों के अनुसार, पंचायती राज के दोनों पदों का काम ही फुल-टाइम जॉब है।

विभाग के सचिव के रूप में पंचों-सरपंचों के मामलों की सुनवाई और उन पर फैसलों का समय-लेवा काम है। इस मामले में ढिलाई अथवा देरी से ग्रामीण जनता प्रभावित होती है। अभी 12 जून को डीओपी ने उन्हें तीसरा एडिशनल चार्ज और सौंप दिया था- रेजिडेंट कमिश्नर दिल्ली का। मतलब जोगा राम को भाग-भाग कर दिल्ली भी जाना पड़ेगा, क्योंकि भारत सरकार में कई मामलों में रेजिडेंट कमिश्नर को प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करना जरूरी होता है। इस सबके बाद हैरानी और आश्चर्य की बात तो यह है कि डीओपी ने रविवार को तबादला सूची में जोगा राम को 3 और विभागों का एडिशनल चार्ज सौंप दिया है-प्रशासनिक सुधार (एआर), जन अभियोग निराकरण और प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी।

राज-कान के जानकारों के अनुसार, प्रशासनिक सुधार विभाग का काम बहुत फैला हुआ और भारी-भरकम है। सरकार के सभी विभागों का एआर डिपार्टमेंट से वास्ता रहता है। अभी तक जोगा राम के पास प्रतिदिन औसतन 200 फाइलें आ रही हैं। नए तीन विभागों के काम भी जुड़ जाने से यह संख्या बढ़कर 250 से ज्यादा हो सकती है, क्योंकि एआर डिपार्टमेंट में फाइलों का काम बहुत है। यह सही है कि कर्मठता, क्षमता और कार्यकुशलता में जोगा राम कहीं पीछे नहीं हैं। वे अपने दायित्व निर्वहन में दिन-रात जुटे भी रहते हैं, लेकिन हर काम की आखिर एक सीमा होती है।

जयपुरवासियों को निधि पटेल से काफी उम्मीदें

हिमाचल प्रदेश से 3 साल के डेपुटेशन पर आई आईएएस निधि पटेल (2018 बैच) को पूरे 75 दिन तक एपीओ रखने के बाद डीओपी ने आखिर पोस्टिंग दी है। उन्हें कमिश्नर, नगर निगम, जयपुर हैरिटेज और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जयपुर स्मार्ट सिटी लगाया है। एमबीबीएस और एम.एस. डॉक्टर से आईएएस बनीं निधि ने ज्वाइन करने के साथ ही पहले दिन से अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। ड्यूटी के पहले ही दिन वे फील्ड में उतर गई। एक युवा महिला आईएएस का इस तरह एक्टिव मोड़ में आना सुखद आश्चर्य की बात है। निधि ने जयपुर शहर का कई घंटे औचक निरीक्षण किया। मंगलवार को जल्दी सुबह वे अकेले ही फील्ड में निकल गई। इस दौरान उन्होंने गंदगी देख अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर बुलवा कर सफाई करवाई। कच्ची बस्तियों में बरसात के जमा पानी की निकासी के लिए मड पंप लगवाए।

जल भराव और सीवरेज के गंदे पानी की समस्या के बाबत अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पहाड़ी प्रदेश से गुलाबी नगर में आई इस महिला आईएएस के जोश और जुनून को देखते हुए यह आशा की जा सकती है कि इस शहर की दशा-दिशा सुधारने में वे एक निमित्त बनेंगी। वे तीन साल की निश्चित अवधि के लिए ही राजस्थान आई है। डीओपी उन्हें 75 दिन एपीओ रखने की जगह अप्रैल में ज्वाइनिंग के साथ ही मौजूदा पोस्ट पर लगा देता, तो बहुत संभव था कि वे मानसून पूर्व की तैयारियों को बेहतर तरीके से अंजाम दे देतीं। जयपुरवासियों को बारिश से जो अभी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं, वैसी नहीं झेलनी पड़ती।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery