Thursday, April, 30,2026

पचपदरा रिफाइनरी का सीएम भजनलाल ने किया निरीक्षण

बालोतरा/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बालोतरा के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट और मुख्य कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिफाइनरी परियोजना प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ औद्योगिक निवेश को भी बढ़ावा देगी।

जनसभा की तैयारियों पर फोकस

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल का भी दौरा किया और अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी को देखते हुए पेयजल, छाया और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के साथ यातायात और पार्किंग प्रबंधन को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल की सजावट में राजस्थान की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने पर जोर दिया, ताकि आगंतुकों को प्रदेश की समृद्ध परंपरा से परिचित कराया जा सके। बैठक में अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण भी दिया।

हेलीपैड पर स्वागत

मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई, सांसद लुंबाराम चौधरी, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, विधायक अरुण चौधरी, हम्मीर सिंह भायल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery