Monday, August, 11,2025

हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग खोजने की आवश्यकता नहीं

जयपुर:  हिंदू पुनरुत्थान पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम कॉस्टिट्यूशन क्लब में मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संघ के प्रचारक सच्चे संन्यासी होते हैं।

संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार ने ऐसा संघ खड़ा किया, जहां प्रचारक संन्यासी के समान समाज के लिए कार्य करते हैं। गोविंदगिरी ने कहा, 'मैं कई देशों में गया, लेकिन लौटते समय मेरी आंखों में आंसू नहीं थे परंतु बाली और इंडोनेशिया से लौटते वक्त वहां के लोगों के प्रेम को देखकर मेरी आंखों में आंसू झलक आए। विदेशों में कृष्ण और अर्जुन की प्रतिमाएं और रूप देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि देश आजाद होने के बाद भी कुछ 'काले अंग्रेजों ने इतिहास मिटाने का काम किया। हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग खोजने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन वह मिल जाता है। पूर्व में संपूर्ण विश्व ही आर्य था। गोविंदगिरी ने कहा कि संपूर्ण विश्व में हिंदू समाज बसा हुआ था। यदि आप चाहते हैं कि भविष्य में हमारा जीवन सुखी हो, तो एक बात ध्यान रखें, हिंदू धर्म का प्रचार और विस्तार होना चाहिए। हमें महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह से प्रेरणा लेकर जीवन को आगे बढ़ाना होगा। 'वसुधैव कुटुंबकम' का जो नारा हमने दिया है, उसे साकार करके भी दिखाना होगा।

सभी के घर में हो रामायण और गीताः देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि ब्यावर के पास 75 हजार लोग 'घर वापसी' की ओर अग्रसर हैं। देवनानी ने कहा कि हिंदू धर्म केवल पूजा की पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली, कला और संस्कृति है। हिंदुत्व एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण है, जिसे नई पीढ़ी को समझाना आवश्यक है। देवनानी ने कहा कि सनातन न किसी पर थोपता है, ना ही डराकर बुलाता है। यह एक प्रकाश है, जो खोजे, वह उसमें मिल जाए, जो देखें, वह उसी में खो जाए। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक शोथ और चेतना के साथ सनातन का भविष्य है, खोए हुए आध्यात्मिक संतुलन की ज्योति है और याद दिलाती है कि सनातन कोई प्रचार की वस्तु नहीं, यह आत्मा की आंतरिक पुकार है। देवनानी ने कहा कि प्रत्येक घर में रामायण और गीता होनी चाहिए तथा सभी सदस्य संध्या आरती एक साथ करें। इससे अवसाद और आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियां स्वत समाप्त हो जाएंगी।

अफगानिस्तान और सऊदी अरब दोनों हिंदू राष्ट्र थेः अय्यर

मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रचारक रवि कुमार अय्यर ने कहा, ' में कई देशों में गया। इंडोनेशिया में आज भी सरस्वती माता के चरणों में बैठकर बच्चे विद्या अर्जित कर रहे हैं। इंडोनेशिया में हिंदू पुनर्गठन पर अय्यर ने कहा, 'वहां के लोग अब दीपावली पर मंदिरों में जाकर दीप जलाते हैं और नवरात्रों में डांडिया खेलते है। यह हिंदुओं के पुनरुत्थान की गाथा है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है राजस्थान के कालीबंगा शहर पर, जो 7000 ईसा पूर्व का प्राचीन शहर है और हिंदू संस्कृति को दर्शाता है। हमें अपनी भाषा, वेशभूषा और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। अफगानिस्तान और सऊदी अरब दोनों कभी हिंदू राष्ट्र थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery