Saturday, October, 11,2025

बार एसोसिएशन के चुनाव आज

जयपुर: सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देश पर वन बार, वन वोट की तर्ज पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर, दी बार एसोसिएशन जयपुर व दी डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन समेत प्रदेश में पंजीकृत बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना शनिवार को होगी।

निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही मतदान कक्ष के अंदर की गतिविधियों के लिए एलईडी भी लगाई गई है। दिव्यांग सीनियर और महिला अधिवक्ताओं के मतदान की विशेष व्यवस्था की गई है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव में 5 हजार 716, दी बार एसोसिएशन चुनाव में 4 हजार 880 और डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन में 1 हजार 831 मतदाता मतदान करेंगे।

 

HC: अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में
हाईकोर्ट बार कार्यकारिणी के कुल 17 पदों के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए 7, महासचिव पद के लिए 7, संयुक्त सचिव पद के लिए 3, कोषाध्यक्ष पद के लिए 5, सांस्कृतिक सचिव के लिए 3, पुस्तकालय सचिव पद के लिए 3, संयुक्त पुस्तकालय सचिव पद के लिए 2 और कार्यकारिणी के 8 पदों के लिए कुल 23 प्रत्याशी मैदान में है।

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कर्नल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेश महर्षि, महेंद्र शांडिल्य, इंद्रेश शर्मा, संगीता शर्मा व राजीव सोगरवाल, महासचिव पद पर रमित पारीक, अशोक कुमार यादव, अंकित सेठी, दीपेश शर्मा, निशांत शर्मा, डॉ. रामस्वरूप मीना व शिवराज सिंह, उपाध्यक्ष पद पर बाबूलाल शर्मा, शालिनी श्योरान, सुरेश कुमार, संदीप कुमार मीना, प्रीति शर्मा, वंदना शर्मा व सुनील कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव पद पर अमित कुमार शर्मा, आमिर खान व सौरभ दुबे चुनावी मैदान में है।

 

अध्यक्ष पद पर छह उम्मीदवार
दी बार एसोसिएशन जयपुर में अध्यक्ष पद पर संदीप लुहाड़िया, सोमेश चंद शर्मा, राजेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह राजावत, रजनीश गौड़ व प्रमोद कुमार शर्मा, महासचिव पद पर मनीष गगरानी माहेश्वरी, अर्जुन राजपुरोहित, पुष्पेंद्र कुमार भारद्वाज, बिंदिया शर्मा, गोविंद सिंह चुंडावत, पंकज शर्मा पंचलंगिया, कुलभूषण गौड़, जयराम सिंह व उमेश चौधरी, उपाध्यक्ष पद के लिए बीना कुमारी, घनश्याम गंगवाल, रवीन्द्र कुमार शर्मा, नरेश कुमार सेन, मनोज शर्मा, मोनू अग्रवाल, व रमेश चन्द्र चुनाव लड़ रहे है।

 

अध्यक्ष-महासचिव सहित कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन में अध्यक्ष और महासचिव सहित समस्त कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा और महासचिव सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर डीएस शेखावत और कुलदीप शर्मा, संयुक्त सचिव पद पर नईमुद्दीन आंकिल, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज अरोड़ा, कार्यकारिणी सदस्य पद पर सुजाता वर्मा, रजनी गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, पूनम जैन, रामनिवास सैनी, अनिता अग्रवाल और कमला शर्मा निर्वाचित हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery