Friday, June, 27,2025

श्रीगंगानगर रहा देश में सबसे गर्म स्थान, पारा@ 47 के पार

जयपुर: प्रदेश में भीषण गर्मी ने एक बार फिर आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो न केवल राज्य बल्कि देश का सबसे गर्म इलाका रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा जैसे शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा, जबकि जयपुर में पारा 43.5 डिग्री तक पहुंचा। शुष्क हवाओं और कम नमी के कारण लू की स्थिति ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। प्रदेश में आगामी दिनों में गर्मी तेज होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पारा 50 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बीकानेर संभाग में अचानक बढ़ा पारा

श्रीगंगानगर में रविवार को तापमान शनिवार की तुलना में 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जिससे सुबह से देर रात तक लू का प्रकोप रहा। बीकानेर में 46 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.4 डिग्री, जैसलमेर में 45.2 डिग्री और बाड़मेर में 45.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में भी तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नमी का स्तर मात्र 16% तक सीमित रहा। कम नमी और तेज धूप ने लू की स्थिति को और तीव्र कर दिया। अन्य शहरों जैसे पिलानी, वनस्थली, भीलवाड़ा, अलवर, जोधपुर, झुंझुनूं और दौसा में भी तापमान 43 से 44.2 डिग्री के बीच रहा। माउंट आबू एकमात्र स्थान रहा, जहां तापमान 31.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। शनिवार रात को फलोदी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री रहा, वहीं जयपुर में रात का तापमान 3.4 डिग्री बढ़कर 31.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।

आज भी तेज गर्मी का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार के लिए बीकानेर और श्रीगंगानगर में अंरिंज अलर्ट जारी किया है, जबकि नौ अन्य शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 से 48 घंटों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 11 जून तक उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, विशेष रूप से बीकानेर संभाग में, 45-47 डिग्री तापमान और तीव्र हीटवेव की चेतावनी दी है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है, जो स्थिति को और गंभीर बना सकती हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery