Tuesday, August, 12,2025

मिलावटी बायोडीजल पर मंत्री सख्त

जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रदेश को हरा-भरा बनाने और ग्रामीण इलाकों की बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी है। बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में सचिवालय में मिशन हरियालो राजस्थान सहित कई योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।

मंत्री मीणा ने मिलावटी बायोडीजल (B-100) को लेकर चिंता जताई और इस पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमों में बदलाव कर कठोर कानून बनाने के निर्देश भी दिए। बंजर जमीन को हरा बनाने के लिए रतनजोत और करंज जैसे जैविक तेल वाले पौधे लगाने की योजना भी साझा की गई। उन्होंने बताया कि अब तक हरियालो राजस्थान अभियान के तहत प्रदेश में 7 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और इस बार 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। इनमें से 2 करोड़ पौधे ग्रामीण विकास, पंचायती राज और जलग्रहण विभाग द्वारा लगाए जाएंगे। अब तक 1.09 करोड़ पौधारोपण हो चुका है। हरियालो राजस्थान एप के जरिए पौधों की जियो टैगिंग और निगरानी की जा रही है, वहीं पंचायत स्तर पर 12,000 पौधशालाएं भी स्थापित की गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery