Tuesday, August, 12,2025

प्रदेशभर में पौधारोपण, जनता ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जयपुर: राजस्थान में 'हरियालो राजस्थान' और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हरियाली तीज पर पौधारोपण महाअभियान बड़े जनसहयोग के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत एक अप्रैल से 27 जुलाई तक प्रदेशभर में करीब 6.50 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। वन महोत्सव के अवसर पर रविवार को प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने मिलकर लाखों पौधे लगाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर के सिटी पार्क, मानसरोवर में 108 पौधे लगाकर अभियान की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि यह केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि मातृत्व को सम्मान देने का प्रयास है। उन्होंने आमजन से अपील की कि कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाकर इस अभियान से जुड़ें।

नगर निगम हेरिटेज जयपुर ने महापौर कुसुम यादव और आयुक्त निधि पटेल के नेतृत्व में एक दिन में दो लाख से अधिक पौधे लगाए। सिविल लाइन जोन के खड्डा पार्क में विधायक गोपाल शर्मा, महापौर और आयुक्त ने अशोक का पौधा लगाकर जनजागरण का संदेश दिया। निगम ने इस दौरान 63,400 गड्ढे खुदवाए और पौधों की जियो टैगिंग भी करवाई।

इसी तरह नगर निगम ग्रेटर जयपुर ने आयुक्त गौरव सैनी के निर्देशन में 1.5 लाख पौधे लगाए। पौधरोपण कार्यक्रम में स्वच्छता
योद्धाओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन की सक्रिय भागीदारी रही। आयुक्त ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया। हरियाली तीज के अवसर पर बीकानेर में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित 76वें जिला स्तरीय वन महोत्सव में भाग लिया और अर्जुन का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इसे जन आंदोलन बताते हुए कहा कि यह प्रयास राजस्थान को हरा-भरा बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

बस्सी जाजड़ा के बामनियावास गांव में राज्य का पहला खनिज उद्यान विकसित करने के लिए 11 हेक्टेयर चरागाह भूमि पर पौधारोपण किया गया। यह पहल खान विभाग, जिला परिषद और खनिज संगठनों के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery