Wednesday, April, 09,2025

एमपी कांग्रेस का सहयोगी बन काम करूंगा: चौधरी

जयपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद हरीश चौधरी गुरुवार को पहली बार भोपाल पहुंचे। भोपाल में हरीश चौधरी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान चौधरी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भी मिले।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के संस्कारों और संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी प्राण-प्रण से नए कीर्तिमान गढ़ेंगे और मिशन मध्य प्रदेश के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही भोपाल के प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में दिनभर न सिर्फ
कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, बल्कि मैराथन बैठकों का दौर भी चला। चौधरी ने पीसीसी में कांग्रेस के विधायकों, पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं शून्य समझ के साथ आया हूं। यहां पर सहयोगी की भूमिका में रहकर मिशन मध्य प्रदेश पर काम करूंगा। फिलहाल यहां की राजनीतिक समझ शून्य है। बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, जयवर्धन सिंह, विभा पटेल सहित कई विधायक, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष मौजूद रहें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery