Monday, December, 15,2025

सरकार का दावा: बाहरी लोगों ने की तोड़फोड़, किसानों का आंदोलन नहीं

जयपुर: हनुमानगढ़ की एथेनॉल फैक्ट्री में हुई हिंसा को राजस्थान सरकार ने प्रायोजित बताया है। राज्य सरकार में मंत्री सुमित गोदारा और जोगाराम पटेल ने कहा कि यह किसानों का स्वतःस्फूर्त आंदोलन नहीं, बल्कि करीब एक हजार बाहरी लोगों की ओर से करवाया गया। फैक्ट्री में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना पर सरकार वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। गोदारा ने खुलासा किया कि फैक्ट्री का एमओयू 2022 में कांग्रेस शासन में हुआ और 2023 में लैंड कंवर्जन। अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेता इसका विरोध कर रहे हैं। फैक्ट्री से किसानों को गन्ना मक्का खरीद, कैटल फीड और रोजगार मिलेगा, लेकिन कांग्रेस व कॉमरेड वातावरण दूषित कर रहे हैं। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने हिंसा की निंदा की और किसानों से शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की। उन्होंने कहा कि वे सीएम से मिलवाकर समाधान निकालेंगे। पानी प्रदूषण की आशंका पर एसटीपी प्लांट से रीसाइक्लिंग का सुझाव दिया। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery