Friday, June, 27,2025

अनियमितताओं को लेकर अंबुजा व JSW के खिलाफ जांच

जयपुर: नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में बजट सत्र के दौरान नागौर जिले के मूंडवा स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट और सरासनी के पास JSW सीमेंट कंपनी की अनियमितताओं का मुद्दा जोरशोर से उठाया।

उन्होंने नियम 377 के तहत दोनों कंपनियों पर पर्यावरण अनापत्ति शर्तों की अनदेखी, गलत अनुपालना रिपोर्ट भेजने, किसानों को उचित मुआवजा और स्थानीय लोगों को रोजगार न देने का आरोप लगाया था। सांसद ने इन कंपनियों की गतिविधियों पर रोक लगाने, भू-अधिग्रहण की शर्तों की जांच और पर्यावरणीय प्रभाव का विश्लेषण करवाने की मांग की। इसके बाद केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के निर्देश पर जयपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को दोनों कंपनियों की भौतिक जांच के आदेश दिए हैं।

बेनीवाल ने आरोप लगाया था कि अंबुजा प्लांट का प्रदूषण मानव, पशु और फसलों पर बुरा असर डाल रहा है और JSW कंपनी मुआवजा नियमों की अवहेलना कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery