Tuesday, July, 14,2026

17 मंजिल का होगा गुप्त वृंदावन धाम, 65 फीट ऊंचे प्रवेश द्वार पर 'नाचेंगे 108 मोर'

जयपुर: छोटी काशी जयपुर अब आध्यात्मिक और स्थापत्य वैभव का प्रतीक भी बनेगा, क्योंकि गुप्त वृंदावन धाम के रूप में एक अनूठा मंदिर जयपुर को मिलने वाला है। हरे कृष्णा मूवमेंट की ओर से विकसित किए जा रहे 17 मंजिला आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण जगतपुरा में 6 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है। यह राजस्थान का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र होगा। धाम की प्रमुख विशेषता इसका 65 फोट ऊंचा प्रवेश द्वार है, जिसे 108 सुंदर मोर आकृतियों से सजाया गया है। ये दिव्यता और सौंदर्य का प्रतीक होंगी।

ध्यान और आत्मिक शांति देगा 6500 वर्ग फुट का कुंड

आध्यात्मिक और स्थापत्य वैभव के प्रतीक गुप्त वृंदावन धाम परिसर में 6500 वर्ग फुट का शांत जलकुंड (गोविंद कुंड) होगा, जो ध्यान और आत्मिक शांति के लिए समर्पित रहेगा। वास्तुकला में पारंपरिकता और स्थायित्व का सुंदर समन्वय होगा, जिसमें नीम, कदंब और चंदन जैसे वृक्ष शोभा बढ़ाएंगे। बता दें कि नृसिंह पुराण, भागवत पुराण, स्कंद पुराण, वामन पुराण और विष्णु धर्मोत्तर जैसे शास्त्रों से प्रेरणा लेकर शरीर और आत्मा के उत्थान के उद्देश्य से धाम का निर्माण किया जा रहा है।

अन्नदान और गौ शाला होगी बेहद खास

यहां आध्यात्मिक शिक्षा का प्रचार, अन्नदान, गौ शाला और सांस्कृतिक विरासत का संवर्द्धन जैसे जनसेवा कार्य किए जाएंगे। वहीं, भक्त अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हरिनाम जप मंडप में हरे कृष्ण महामंत्र का 108 बार जाप करके करेंगे। मूर्तियां होंगी और एक समय में 4000 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

2027 तक हो जाएगा तैयार

थाम के मुख्य आकर्षणों में कृष्ण लीला एक्सपी, गीता प्रदर्शनी और अनेक भक्ति स्थलों की स्थापना शामिल है। इसका उ‌द्घाटन वर्ष 2027 में होगा, जो जयपुर में एक नई आध्यात्मिक जागृति का सूत्रपात करेगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery