Tuesday, April, 28,2026

प्रदेश में भाजपा के प्रति जनसमर्थन कमजोर पड़ा

जयपुर: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के टोंक दौरे को लेकर भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला किया है। डोटासरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टॉक सभा स्थल का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि सभा में खाली कुर्सियां इस बात का संकेत हैं कि प्रदेश में भाजपा के प्रति जनसमर्थन कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक की पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भाजपा भीड़ नहीं जुटा पाई। डोटासरा ने कहा कि यह स्थिति भाजपा सरकार के प्रति जनता के बढ़ते अविश्वास को दर्शाती है।

जनता के बीच पकड़ कमजोर होने का लगाया आरोप

डोटासरा ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने का जो स्तर इस सभा में देखा गया, वह सामान्यतः कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठकों में भी देखने को मिल जाता है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से अपील की कि वह अहंकार छोड़कर जनता की समस्याओं पर ध्यान दे, अन्यथा जनता के बीच उसकी पकड़ लगातार कमजोर होती जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता चुप है, लेकिन सब देख रही है।

पायलट पर टिप्पणी अशोभनीय और निंदनीय

डोटासरा ने कांग्रेस नेता व टोंक विधायक सचिन पायलट को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी की टिप्पणी को अशोभनीय और निंदनीय बताया। डोटासरा ने कहा कि यह टिप्पणी भाजपा की गिरती राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत अपमान और मर्यादा भंग करना भाजपा की आदत बन गई है। डोटासरा ने कहा कि भाजपा लगातार शुचिता और लोकतांत्रिक संस्कारों को खत्म करने पर आमादा दिख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रभारी को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery